Raghav Juyal संग स्क्रीन शेयर करेंगी Salman Khan की भांजी Alizeh Agnihotri? फ्रेंच-बेल्जियन कॉमेडी ड्रामा की होगी कॉपी

बॉलीवुड के टैलेंटेड उभरते एक्टर और डांसर राघव जुयाल (Raghav Juyal) आजकल अपनी हालिया वेब सीरीज़ ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (The Ba***ds of Bollywood) की सफलता के बाद सुर्खियों में हैं. राघव, जिन्हें दर्शक पहले डांस शो के मंच पर उनके स्वैग और कॉमेडी से जानते थे, अब एक सीरियस एक्टर के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं. दर्शक उनके अगले बड़े प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, और अब खबर आई है कि राघव एक बेहद दिलचस्प फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) की भांजी अलीज़ेह अग्निहोत्री के साथ नज़र आने वाले हैं.

पीपिंग मून की एक ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, यह फिल्म ‘क्वीन’ और ‘शैतान’ जैसी चर्चित फिल्मों के निर्देशक विकास बहल के निर्देशन में बनने जा रही है. दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म 2014 की बेहद प्रशंसित फ्रेंच-बेल्जियन कॉमेडी ड्रामा ‘ला फैमिली बेलियर (La Famille Bélier)’ का इंडियन वर्जन होगी. मूल फिल्म ला फैमिली बेलियर एक बधिर परिवार की इमोशनल कहानी पर बेस्ड है, जिसमें परिवार की एकमात्र सदस्य ऐसी है जो सुन सकती है. वह अपने माता-पिता के संघर्षों के बीच अपने सपनों का पीछा करती है और सिंगर बनने की राह पर निकलती है.

ये भी पढ़े : The Family Man 3 का धमाका! 21 नवंबर को लौट रहे हैं Manoj Bajpayee बतौर श्रीकांत तिवारी

सिंगिंग के जुनून के बीच फंसी लड़की कहानी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के अधिकार लगभग 7-8 साल पहले ही खरीदे जा चुके थे, लेकिन अब जाकर रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इसे हरी झंडी दी है. कहा जा रहा है कि अलीज़ेह अग्निहोत्री इस फिल्म में उस लड़की का किरदार निभाएंगी जो अपने डीफ फैमिली की दुनिया और अपने सिंगिंग के जुनून के बीच फंसी हुई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, विकास बहल पिछले दो सालों से इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग 2025 के अंत में शुरू होने की संभावना है और टीम का लक्ष्य इसे 2026 की पहली तिमाही तक पूरा करने का है. इसके बाद विकास बहल अपनी दो और बड़े प्रोजेक्ट्स ‘शैतान 2’ और ‘क्वीन 2’ पर काम शुरू करेंगे.

ये भी पढ़े : हर मुसलमान को देखना चाहिए…Emraan Hashmi ने की कोर्टरूम ड्रामा ‘Haq’ देखने की अपील

अलीज़ेह अग्निहोत्री एक उभरता हुआ चेहरा

अलीज़ेह, सलमान खान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और फिल्म निर्माता अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं. उन्होंने 2023 में ‘फर्रे’ फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसे प्रोड्यूस सलमान खान फिल्म्स ने किया था और निर्देशन सौमेंद्र पाधी ने किया था. इस फिल्म में उनके साथ रोनित रॉय, शिल्पा शुक्ला, जूही बब्बर और ज़ैन शॉ जैसे कलाकार नज़र आए थे. अलीज़ेह की सादगी, गहराई और परफॉर्मेंस ने क्रिटिक्स का ध्यान खींचा था.

राघव जुयाल डांसिंग स्टार से वर्सेटाइल एक्टर तक

राघव जुयाल ने अपने करियर की शुरुआत डांसिंग रियलिटी शो से की थी, जहां उन्हें ‘स्लो मोशन किंग’ के नाम से पहचाना गया. लेकिन उन्होंने जल्द ही साबित कर दिया कि वे केवल डांसर नहीं, बल्कि एक शानदार एक्टर भी हैं. उन्होंने 2014 में ‘सोनाली केबल’ से बॉलीवुड में कदम रखा और इसके बाद ‘एबीसीडी 2’, ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’, ‘किसी का भाई किसी की जान’, ‘युद्ध’ और ‘किल’ जैसी फिल्मों में नज़र आए. हाल ही में वे आर्यन खान (शाहरुख खान के बेटे) के निर्देशन में बनी पहली वेब सीरीज़ ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में दिखे, जिसमें उनकी एक्टिंग काफी तारीफ मिली।

‘ला फैमिली बेलियर’

इस कहानी की इंटरनेशनल लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसके अंग्रेज़ी एडिशन ने ‘CODA’ ने 2022 में तीन ऑस्कर अवार्ड जीते थे, जिनमें बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी शामिल था. ‘CODA’ ने दुनिया भर में दर्शकों के दिलों को छू लिया था. दिलचस्प रूप से, फिल्म का विषय कहीं न कहीं संजय लीला भंसाली की क्लासिक फिल्म ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ (1996) की याद भी दिलाता है, जिसमें सलमान खान, मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर थे.

More From Author

Tamannaah Bhatia की ‘मिल्की ब्यूटी’ पर Annu Kapoor का विवादित बयान, फैंस बोले- माफी मांगनी चाहिए

IAS Cadre Change Rules: क्या शादी होते ही अपना कैडर बदल सकते हैं IAS अफसर? इन नियमों के हिसाब से होता है फैसला

IAS Cadre Change Rules: क्या शादी होते ही अपना कैडर बदल सकते हैं IAS अफसर? इन नियमों के हिसाब से होता है फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *