सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही एक नई फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ (Battle of Galwan) में दिखाई देने वाले हैं. इस फिल्म की शूटिंग में वो पूरी तरह व्यस्त हैं. अब ताजा मीडिया खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन भी नजर आ सकते हैं. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है.
इसी फोटो की वजह से फैंस के बीच यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि शायद अमिताभ बच्चन भी इस आने वाली फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं. अगर ऐसा होता है, तो यह फैंस के लिए एक बहुत बड़ा और खुशी भरा सरप्राइज होगा क्योंकि पहले तक अमिताभ बच्चन का इस फिल्म से कोई भी जुड़ाव या लेना-देना नहीं बताया जा रहा था.
कोई बड़ी बात या प्लान
फिल्म के निर्देशक अपूर्व लखिया ने शूटिंग सेट से एक खास फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस फोटो में वो अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों के चेहरे पर गंभीर भाव हैं और वो आपस में कुछ गहराई से चर्चा कर रहे लगते हैं. इस फोटो को देखकर फैंस और भी ज्यादा यकीन करने लगे हैं कि पर्दे के पीछे कोई बड़ी बात या प्लान चल रहा है. फोटो में अमिताभ नार्मल और कैजुअल कपड़ों में हैं. साथ ही सेट के पीछे की भाग-दौड़ और व्यस्तता भी साफ दिखाई दे रही है. इन सबको देखते हुए फैंस तरह-तरह के अंदाजे लगा रहे हैं कि शायद अमिताभ, जिन्हें प्यार से बिग बी कहा जाता है, इस नई फिल्म में शामिल होने जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें : Amitabh Bachchan के पैर छूने पर SFJ ने दी Diljit Dosanjh को कॉन्सर्ट रद्द करने की धमकी
Latest pic : Amitabh Bachchan with Dir Apoorva On the sets of #BattleOfGalwan. #SalmanKhan pic.twitter.com/Xrkdfxw7tz
— MASS (@Freak4Salman) October 29, 2025
सरप्राइज एंट्री हो सकती है
लेकिन इस वायरल फोटो के पीछे की असली सच्चाई क्या है, यह अभी तक किसी को नहीं पता. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि सलमान खान की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की एक सरप्राइज एंट्री हो सकती है, जो फिल्म को और भी खास बना देगी वहीं, दूसरी तरफ एक यूजर ने लिखा कि हो सकता है निर्देशक अपूर्व लखिया सिर्फ अमिताभ बच्चन के सेट के पास ही हों और दोनों बस एक आम मुलाकात या बातचीत कर रहे हों. फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए सब कुछ सिर्फ अटकलें ही हैं. फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि असलियत क्या निकलकर सामने आएगी.
फिल्म के बारें में
यह फिल्म 2020 में लद्दाख के गलवान घाटी में हुई भारत-चीन सीमा टकराव की सच्ची घटना पर बेस्ड है. 15 जून 2020 को, लगभग 200 भारतीय सैनिकों ने 1200 चीनी सैनिकों के खिलाफ अपनी जमीन की रक्षा की. यह एक दुर्लभ सीमा झड़प थी, जिसमें कोई गोली नहीं चली सिर्फ हाथापाई और हथियारों का इस्तेमाल हुआ, फिल्म इस खतरनाक जंग को दिखाएगी, जो 15,000 फीट की ऊंचाई पर लड़ी गई. इसमें खून, हिम्मत और देशभक्ति की कहानी होगी. सलमान खान कर्नल बी संतोष बाबू का रोल निभा रहे हैं, जो उन 20 बहादुर भारतीय सैनिकों में से एक थे, जिनकी इस टकराव में शहादत हो गई. यह फिल्म भारतीय सेना के जज्बे को सलाम करेगी और आधुनिक भारत की सबसे पावरफुल कहानी बताएगी.
कास्ट
सलमान खान लीड रोल में हैं जो एक आर्मी ऑफिसर के रूप में दिखाई देंगे। वे फिल्म के हीरो हैं और पहली बार चित्रांगदा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। अन्य कलाकारों में अभिलाष चौधरी, अंकुर भाटिया, विपिन भारद्वाज, अभिश्री सेन, निभय चौधरी, सिद्धार्थ मूली और जैन शॉ शामिल है. फिल्म में अमिताभ बच्चन की एंट्री को लेकर अफवाहें हैं. लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक कन्फर्मेशन नहीं है.

One thought on “Salman Khan की Battle of Galwan का हिस्सा होंगे Amitabh Bachchan? सामने आई तस्वीर”