Instagram : navyananda

क्यों एक्टिंग से दूर हैं Amitabh Bachchan की नाती Navya Naveli Nanda? एक्टिंग को नहीं इन चीजों में हैं दिलचस्पी

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और जया बच्चन की नातिन, श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) बॉलीवुड की चमक-दमक से दूर रहकर अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं। जहाँ उनके परिवार के कई सदस्य हिंदी सिनेमा से जुड़े हुए हैं, वहीं नव्या ने बहुत साफ़ शब्दों में कहा है कि उन्हें एक्टिंग या फिल्मों की दुनिया में कदम रखने का कोई शौक नहीं है. उनकी रुचि अपने परिवार के कृषि और बिज़नेस से जुड़े कामों में है, और वे उसी दिशा में आगे बढ़ना चाहती हैं. हाल ही में मोजो स्टोरी को दिए एक इंटरव्यू में नव्या ने बताया कि लोग उनसे अक्सर पूछते हैं कि वह फिल्मों में क्यों नहीं आतीं, लेकिन उनके मन में कभी ऐसा करने की इच्छा नहीं हुई.

उन्होंने कहा, ‘नहीं, कभी नहीं मुझसे हमेशा यही सवाल पूछा जाता है, और मुझे समझ नहीं आता कि क्यों? मेरे माता-पिता ने हमेशा मुझे यही सिखाया है कि अगर किसी चीज़ के लिए तुम्हारे अंदर 100% जुनून और आत्मविश्वास नहीं है, तो उसे मत करो. एक्टिंग के लिए मेरे अंदर कभी वह जुनून नहीं था. बचपन से ही मुझे अपने पिता के काम, खेतों और ट्रैक्टरों में ज़्यादा दिलचस्पी थी. जब पापा काम से लौटते थे, तो मैं उनसे उनके काम के बारे में बातें करती थी, और वही मुझे सबसे रोमांचक लगता था.’

नव्या का सीक्रेट टैलेंट

नव्या ने यह भी बताया कि भले ही उन्हें एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं है, लेकिन उन्हें फ़िल्में, गाने और कंटेंट बहुत पसंद हैं. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मेरी एक सीक्रेट टैलेंट यह है कि मुझे लगभग हर गाने के हुक स्टेप्स आते हैं! मुझे सिनेमा से प्यार है, लेकिन दर्शक के रूप में.,मैं फिल्मों की शक्ति को समझती हूं और उसका सम्मान करती हूं, पर उसमें शामिल होना मेरा सपना कभी नहीं रहा. मेरी रुचियां और मेरा जुनून किसी और दिशा में हैं.’

ये भी पढ़ें : तुमने मुझे मजाक समझा! Bigg Boss 19 की फटकार, अभिषेक-अशनूर सीधे नॉमिनेट!

सामाजिक कामों में दिलचस्पी

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक पुराने इंटरव्यू में भी नव्या ने यही बात दोहराई थी. उन्होंने कहा था कि चूंकि वे एक बिज़नेस परिवार से आती हैं, इसलिए उन्हें हमेशा पता था कि वे एक्टिंग में करियर नहीं बनाएंगी. कॉलेज के आख़िरी साल में उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें व्यापार और सामाजिक कामों में दिलचस्पी है, और वहीं उनका भविष्य है.’

हाई एजुकेशन के लिए एडमिशन

विदेश में पढ़ाई पूरी करने के बाद, नव्या ने हाल ही में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), अहमदाबाद में हाई एजुकेशन के लिए एडमिशन लिया है. उन्होंने बताया कि छह साल बाद फिर से पढ़ाई शुरू करना आसान नहीं था. लंबे समय बाद एग्जाम देना और गहन स्लेबस के साथ तालमेल बैठाना एक चुनौती थी, लेकिन इस एक्सपीरियंस ने उनके कॉन्फिडेंस और प्रोफेशनल सोच को मज़बूत किया.

ये भी पढ़ें : बस यही करते रहो तुम लोग….Farah Khan का पैपराजी पर फूटा गुस्सा

जिम्मेदारियां भी संभालती हैं

पढ़ाई के अलावा, नव्या कई और जिम्मेदारियां भी संभालती हैं. वह ‘प्रोजेक्ट नवेली’ नाम की एक नॉन प्रॉफिट आर्गेनाइजेशन की फाउंडर हैं, जिसका उद्देश्य महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सशक्त बनाना है. इसके साथ ही, वह महिला स्वास्थ्य से जुड़ी स्टार्टअप कंपनी ‘आरा हेल्थ’ की को-फाउंडर हैं, जो उनके पारिवारिक बिजनेस एस्कॉर्ट्स कुबोटा ग्रुप से जुड़ी हुई है. इसके अलावा, नव्या अपने परिवार के साथ ‘व्हाट द हेल नव्या’ नाम का पॉडकास्ट भी होस्ट करती हैं. इस पॉडकास्ट में वह अपनी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन के साथ मिलकर महिलाओं के अनुभवों, जनरेशन के बीच सोच के अंतर, रिश्तों और समाज से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा करती हैं.

More From Author

X : @BiggBoss_Tak

तुमने मुझे मजाक समझा! Bigg Boss 19 की फटकार, अभिषेक-अशनूर सीधे नॉमिनेट!

Instagram : therealemraan

हर मुसलमान को देखना चाहिए…Emraan Hashmi ने की कोर्टरूम ड्रामा ‘Haq’ देखने की अपील

One thought on “क्यों एक्टिंग से दूर हैं Amitabh Bachchan की नाती Navya Naveli Nanda? एक्टिंग को नहीं इन चीजों में हैं दिलचस्पी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *