X handle

कौन थी मॉडल Khushboo Ahirwar? रहस्यमय परिस्थितियों में पाई मृत, शरीर में मिले चोट के निशान; जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बहुत ही दुखद और चौंकाने वाली खबर आई है. यहां 27 साल की एक होनहार मॉडल खुशबू अहिरवार (Khushboo Ahirwar) की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई. खुशबू मूल रूप से सागर जिले के मंडी बामोरा की रहने वाली थीं और भोपाल में मॉडलिंग का काम करती थी. वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं, उनका इंस्टाग्राम हैंडल ‘डायमंड गर्ल’ था और हजारों फॉलोअर्स थे. खुशबू को प्यार से खुशी वर्मा भी कहा जाता था. लेकिन अब उनकी जिंदगी अचानक खत्म हो गई और पूरा परिवार सदमे में है.

घटना 9 नवंबर 2025 की रात की है, खुशबू अपने बॉयफ्रेंड कासिम अहमद के साथ बस में उज्जैन से भोपाल लौट रही थी. रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बहुत खराब हो गई. वे बेहोश हो गईं और सांस लेने में तकलीफ होने लगी. कासिम उन्हें फौरन भोपाल के चिरायु अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

शरीर पर मिले गहरे चोट के निशान

खुशबू और कासिम डेढ़ साल से ज्यादा समय से लिव-इन रिलेशनशिप में थे. भोपाल पुलिस के डीसीपी मयूर खंडेलवाल ने मीडिया को बताया कि दोनों साथ रहते थे और खुशबू की तबीयत बस में अचानक बिगड़ी. लेकिन जब परिवार वालों ने खुशबू का शव देखा तो वे हैरान रह गए. उनके शरीर पर हर तरफ चोट के निशान थे कमर पर बेल्ट के गहरे मार्क्स, सिर पर गंभीर चोट, गर्दन पर निशान, चेहरा सूजा हुआ, प्राइवेट पार्ट्स पर भी इंजरी और पूरा शरीर नीला-काला पड़ गया था. परिवार का साफ आरोप है कि खुशबू की बेरहमी से पिटाई करके हत्या की गई है.

ये भी पढ़ें : 89 साल के Dharmendra की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के ब्रीच कैंडी में भर्ती; वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं एक्टर

परिवार से नहीं था कोई संपर्क

खुशबू की मां लक्ष्मी अहिरवार रोते-रोते बताती हैं कि कासिम ने उन्हें फोन करके कहा, ‘खुशबू मर गई, उसकी बॉडी अकड़ गई है.’ परिवार को तीन दिन से खुशबू से कोई संपर्क नहीं था. खुशबू की बहन ने बताया कि कासिम ने पहले खुद को राहुल नाम से इंट्रोड्यूस किया था और खुशबू को उज्जैन ले गया. वहां वह खुशबू पर धर्म बदलने और शादी करने का दबाव बना रहा था. परिवार का दावा है कि यह पूरा मामला ‘लव जिहाद’ का है. कासिम ने नाम छुपाकर दोस्ती की, धर्मांतरण के लिए प्रेशर डाला और अब हत्या कर दी. बहन ने यह भी कहा कि हत्या में कासिम अकेला नहीं, उसके कुछ दोस्त भी शामिल थे. उन्होंने मिलकर खुशबू को पीटा, जिससे शरीर पर हरे-नीले निशान पड़ गए.

पुलिस को मिले कुछ ट्रांजेक्शन

पुलिस ने कासिम अहमद को हिरासत में ले लिया है और उससे सख्ती से पूछताछ कर रही है. कासिम शराब का अवैध कारोबार करता है और खुशबू के फोन से पैसे का लेन-देन भी करता था. पुलिस को कुछ ट्रांजेक्शन भी मिले हैं. अभी तक धर्म परिवर्तन का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है, लेकिन कासिम की पूरी बैकग्राउंड चेक की जा रही है. सबसे महत्वपूर्ण बात – पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है. रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि मौत की असली वजह क्या थी, चोटें कैसे लगीं और क्या सच में हत्या हुई है या कुछ और अगर पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि हुई तो केस को मर्डर में बदल दिया जाएगा.

#JusticeForKhushboo

यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग #JusticeForKhushboo ट्रेंड कर रहे हैं और लव जिहाद के खिलाफ गुस्सा जता रहे हैं. खुशबू एक गरीब परिवार से थीं, कॉलेज छोड़कर भोपाल आईं और मॉडलिंग से अपना करियर बना रही थी. उनके इंस्टाग्राम पोस्ट्स में ट्रॉमा और इनर स्ट्रगल की झलक मिलती थी. परिवार अब इंसाफ की गुहार लगा रहा है और मुख्यमंत्री मोहन यादव से अपील कर रहा है कि दोषियों को सख्त सजा मिले.

ये भी पढ़ें : Renuka Shahane ने खोला कास्टिंग काउच का राज! शादीशुदा प्रोड्यूसर ने साथ रहने का दिया था ऑफर

हर एंगल से हो रही जांच

पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है हत्या, सेक्शुअल असॉल्ट, लव जिहाद सब कुछ चेक किया जा रहा है. अभी कुछ रिपोर्ट्स में कासिम के अस्पताल छोड़कर भागने की बात है, तो कुछ में गिरफ्तारी की. सच्चाई पोस्टमॉर्टम से ही सामने आएगी. हम सभी खुशबू के परिवार के साथ हैं और दुआ करते हैं कि उन्हें जल्दी इंसाफ मिले.

More From Author

X : @ReplySensei

Ravindra Jadeja का इंस्टाग्राम हुआ डीएक्टिवेट, RR में जाने की है तयारी?

X Handle

Red Fort Blast : दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में जोरदार विस्फोट, 8 से ज्यादा की मौत, 24 घायल; राजधानी में हाई अलर्ट

One thought on “कौन थी मॉडल Khushboo Ahirwar? रहस्यमय परिस्थितियों में पाई मृत, शरीर में मिले चोट के निशान; जानें पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *