Instagram : about.mohit

कौन हैं चार्टेड अकॉउंटेड Mohit Yadav? शार्क टैंक के पांचवें सीजन में होंगे जज

शार्क टैंक इंडिया अपने पांचवें सीज़न के साथ धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार है, और फैंस इस बार नए ट्विस्ट और इंट्रेस्टिंग मोमेंट्स देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. हाल ही में खबर आई है कि इस बार शो में पुराने शार्क्स के साथ-साथ एक नया चेहरा भी जजों के पैनल में शामिल होगा, और वो हैं मिनिमलिस्ट के को-फाउंडर मोहित यादव। लेकिन सवाल यह है कि आखिर मोहित यादव हैं कौन, और उन्होंने ऐसा क्या किया है जो उन्हें इस मशहूर शो का हिस्सा बनाया? आइए, उनके बारे में और उनके बिजनेस के बारे में आसान भाषा में विस्तार से जानते हैं.

मोहित यादव एक सफल भारतीय इंटरप्रोन्योर हैं, जिन्होंने मिनिमलिस्ट नामक एक डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) स्किनकेयर ब्रांड की स्थापना की. यह ब्रांड अपनी ईमानदारी और पारदर्शिता के लिए जाना जाता है, जिसने भारत के ब्यूटी इंडस्ट्री में एक नई क्रांति ला दी. मोहित के पास फाइनेंस, तकनीक और कंज्यूमर ब्रांड्स के क्षेत्र में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है.

15 साल का अनुभव

उनकी समझदारी और नए-नए आइडियाज की वजह से वह बिजनेस की दुनिया में एक बड़ा नाम बन चुके हैं. मोहित एक स्वर्ण पदक विजेता चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया में पूरे देश में 26वीं रैंक हासिल की थी, मिनिमलिस्ट शुरू करने से पहले, उन्होंने डेलॉइट और क्रेडिट सुइस जैसी बड़ी कंपनियों में काम किया, जहां उन्होंने वित्त और ऑपरेशंस के क्षेत्र में डीप नॉलेज हासिल की. इस अनुभव ने उन्हें बिजनेस की बारीकियां समझने में बहुत मदद की.

मिनिमलिस्ट की सफलता की कहानी

मोहित यादव के लीडरशिप में मिनिमलिस्ट ने बहुत तेजी से तरक्की की है. यह ब्रांड स्किनकेयर प्रोडक्ट्स बनाता है और अपनी सादगी, गुणवत्ता और ट्रांसपेरेंट स्ट्रेटेजी के लिए मशहूर है. साल 2023 में मिनिमलिस्ट ने 184 करोड़ रुपये का रेवन्यू कमाया, और 2024 के लिए कंपनी ने 350 करोड़ रुपये का रेवन्यू हासिल करने का लक्ष्य रखा है. यह अपने आप में एक बड़ी अचीवमेंट है. मिनिमलिस्ट की सबसे बड़ी कामयाबी तब सामने आई, जब इसे हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने 2,955 करोड़ रुपये में खरीद लिया। यह भारत के D2C सेक्टर में अब तक के सबसे बड़े अधिग्रहणों में से एक है. इस डील ने मोहित को बिजनेस की दुनिया में और भी बड़ा नाम दिला दिया.

शार्क टैंक इंडिया में मोहित का रोल

शार्क टैंक इंडिया के पांचवें सीज़न में मोहित यादव का जज बनना अपने आप में एक बड़ी खबर है. उनके अनुभव और बिजनेस की गहरी समझ को देखते हुए, वह शो में आने वाले नए इंटरप्रन्योर्स के लिए एक बेहतरीन मेंटर साबित हो सकते हैं. उनके साथ-साथ शो में पुराने शार्क्स जैसे अनुपम मित्तल, नमिता थापर, अमन गुप्ता, विनीता सिंह और पीयूष बंसल भी वापसी करेंगे. ये सभी निवेशक पहले सीज़न से ही दर्शकों के बीच काफी फेमस हैं और भारतीय टेलीविजन पर घर-घर में मशहूर हो चुके हैं.

शार्क टैंक इंडिया की अब तक की अचीवमेंट

शार्क टैंक इंडिया ने अपने पिछले चार सीज़नों में जबरदस्त सफलता हासिल की है. अब तक इस शो में 741 से ज्यादा बिजनेस पिच देखने को मिली हैं, जिनमें से 351 डील्स फाइनल हुईं. इसके अलावा, शो के जरिए 293 करोड़ रुपये से ज्यादा की फंडिंग दी जा चुकी है. यह शो न केवल उद्यमियों को अपने बिजनेस आइडियाज को दुनिया के सामने लाने का मौका देता है, बल्कि दर्शकों को भी इंस्पायर्ड करता है कि वे अपने सपनों को हकीकत में बदलें.

More From Author

Silver Price Today : दिल्ली में आज चांदी की कीमत क्या ?

धनतेरस 2025: अगर 2015 में ₹1 लाख सोने में लगाए होते, तो आज क्या होती आपकी वैल्यू ?

One thought on “कौन हैं चार्टेड अकॉउंटेड Mohit Yadav? शार्क टैंक के पांचवें सीजन में होंगे जज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *