हर अक्टूबर में हांगकांग एक रंगीन और डरावने वंडरलैंड में बदल जाता है. नियॉन लाइट से सजे कद्दू, भूतिया सजावट और खुशियों से भरी भीड़-शहर का हर कोना जश्न में डूब जाता है.
हांगकांग बना हैलोवीन वंडरलैंड
पार्क लेन शॉपर्स बुलेवार्ड पर नियॉन लाइट वाले कद्दू, भूतिया आकृतियां और चमगादड़ सड़कों को सजाते हैं.
लोग परिवार के साथ घूमते हैं, फोटो खिंचवाते हैं और त्योहार की चमक का मज़ा लेते हैं।
सड़कों पर है जादू
यहां की नाइटलाइफ़ जगमगा उठती है. हैलोवीन स्ट्रीट पार्टी में हजारों लोग वेशभूषा पहनकर उमड़ पड़ते हैं.
कॉस्ट्यूम परेड
इस साल लैन क्वाई फोंग में पहली बार 'बेस्ट कॉस्ट्यूम फोटो कॉन्टेस्ट' हो रहा है. जो भी अपनी सबसे डरावनी या क्रिएटिव पोशाक दिखाएगा, उसे मिलेगा खास इनाम!
फोटो कॉन्टेस्ट
परिवारों के लिए तैयार इस हफ्तेभर चलने वाले इवेंट में हैं. हैलोवीन बाजार, गेम बूथ, ट्रिक-ऑर-ट्रीट ट्रेल्स, और कद्दू नक्काशी वर्कशॉप। बच्चे कैंडी मैप के ज़रिए डरावने स्टॉप्स से ट्रीट्स जुटाते हैं
हैलोवीन बाजार
यहां परिवार मेलफिसेंट, कैप्टन हुक जैसे डिज़्नी खलनायकों से मिल सकते हैं. थीम वाली राइड्स, मज़ेदार स्नैक्स और डरावने फोटो स्पॉट इस पार्टी को खास बनाते हैं.