Instagram : govinda_herono1, _sherlynchopra_

Sherlyn Chopra अस्पताल में, Govinda की बिगड़ी तबियत: जानिए दोनों की हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) इन दिनों अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने हाल ही में अस्पताल के बेड से एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में वे बताती नजर आ रही हैं कि वे एक सर्जरी करवाने के लिए अस्पताल में भर्ती हुई हैं. दरअसल, कुछ साल पहले शर्लिन ने अपने ब्रेस्ट का आकार बढ़ाने के लिए इम्पलांट करवाए थे. लेकिन अब इन इम्पलांट की वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियां हो रही हैं. जैसे कि दर्द, भारीपन महसूस होना और अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें. इसी वजह से उन्होंने फैसला किया है कि वे इन ब्रेस्ट इम्पलांट को पूरी तरह से हटवा देंगी. इसके लिए उन्हें एक और सर्जरी से गुजरना पड़ेगा.

शर्लिन ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वे अस्पताल में ब्रेस्ट इम्पलांट रिमूवल सर्जरी के लिए आई हैं. ब्रेस्ट इम्पलांट क्या होते हैं? यह समझना आसान है. ब्रेस्ट इम्पलांट एक तरह की कॉस्मेटिक सर्जरी होती है, जिसमें स्तनों का आकार बड़ा करने के लिए डॉक्टर सिलिकॉन जैसी सामग्री को ब्रेस्ट के अंदर भरते हैं. इससे स्तन ज्यादा आकर्षक और बड़े दिखने लगते हैं, कई महिलाएं अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए यह सर्जरी करवाती हैं. लेकिन शर्लिन को अब लगता है कि यह उनके लिए सही नहीं रहा.

2023 में लगवाए थे फिलर्स

शर्लिन ने अपनी पोस्ट में और भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि साल 2023 में उन्होंने अपने चेहरे पर लगे फिलर्स को भी हटवाने का फैसला लिया था. फिलर्स चेहरे को जवान और सुंदर बनाने के लिए इस्तेमाल होते हैं. उस समय उनका मकसद था कि वे खुद को नैचुरल तरीके से दिखाएं, बिना किसी आर्टिफिशियल चीज के. अब ठीक वैसे ही, वे ब्रेस्ट इम्पलांट भी हटवाना चाहती हैं. शर्लिन का कहना है कि वे अपनी जिंदगी में किसी भी तरह का बोझ या भार नहीं उठाना चाहतीं. वे खुद को हल्का और नेचुरल महसूस करना पसंद करती हैं.

ये भी पढ़ें : Gold and Silver Prices : यूपी में आसमान छू रहा है सोना, 5000 रुपए प्रति किलो महंगी हुई चांदी

सिलिकॉन इम्पलांट निजी पसंद

हालांकि, उन्होंने साफ किया कि उनका यह पोस्ट फिलर्स या सिलिकॉन इम्पलांट की बुराई करने के लिए नहीं है. यह सिर्फ उनकी निजी पसंद है. वे अपनी यह यात्रा अपने फैंस के साथ शेयर कर रही हैं ताकि लोग उनकी भावनाओं को समझ सकें. शर्लिन हमेशा से अपनी जिंदगी को खुलकर जीने के लिए जानी जाती हैं, और इस बार भी वे यही कर रही हैं.

गोविंदा अचानक हुआ बेहोश

गोविंदा की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्तीदूसरी तरफ, बॉलीवुड के कॉमेडी किंग गोविंदा की सेहत को लेकर भी फैंस चिंतित हैं. गोविंदा को देर रात अचानक अस्पताल ले जाना पड़ा. उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि रात के समय गोविंदा को सिर में तेज दर्द हुआ और भारीपन महसूस होने लगा. इसके बाद उन्हें चक्कर आने शुरू हो गए। परिवार ने कोई जोखिम नहीं लिया और तुरंत डॉक्टर की सलाह पर उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया. अच्छी बात यह है कि अभी गोविंदा की हालत स्थिर है. डॉक्टर उन्हें लगातार देख रहे हैं और सभी जरूरी जांच कर रहे हैं।गोविंदा के करीबी दोस्त और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने भी फैंस को आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि चिंता करने की कोई बात नहीं है. गोविंदा अब ठीक हैं और सिर्फ सावधानी के लिए अस्पताल में रखा गया है. सभी टेस्ट पूरे होने के बाद वे जल्द घर लौट आएंगे.

सूत्रों के अनुसार, गोविंदा को रात करीब 1 बजे अस्पताल लाया गया. पहले उन्होंने घर पर ही डॉक्टर से फोन पर बात की और दवा ली, लेकिन जब हालत में सुधार नहीं हुआ और बेहोशी जैसा लगने लगा, तो परिवार ने फौरन उन्हें अस्पताल पहुंचाया. दिलचस्प बात यह है कि अस्पताल में भर्ती होने से महज एक दिन पहले गोविंदा उसी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में वेटरन एक्टर धर्मेंद्र से मिलने गए थे. उस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.

ये भी पढ़ें : पापा बिल्कुल ठीक…..Dharmendra की आई हेल्थ अपडेट, Esha Doel बोलीं- अफवाहों पर ध्यान न दें

वीडियो में गोविंदा धर्मेंद्र से मिलने के बाद मुस्कुराते हुए बाहर निकलते दिख रहे. शुद्घ रूप से स्वस्थ और खुश नजर आ रहे थे. लेकिन अगले ही दिन उनकी तबीयत बिगड़ गई. यह पहली बार नहीं है जब गोविंदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया हो. पिछले साल अक्टूबर 2024 में भी वे इसी अस्पताल में थे. उस समय गलती से उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर चल गई थी और गोली उनके पैर में लग गई थी. डॉक्टरों ने करीब एक घंटे की सर्जरी करके गोली सफलतापूर्वक निकाल दी थी. गोविंदा जल्दी ठीक हो गए थे, लेकिन अब एक साल बाद फिर से अस्पताल की खबर ने उनके फैंस को परेशान कर दिया है.

सोशल मीडिया पर लोग गोविंदा के जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं. फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं कि उनका फेवरिट हीरो जल्द से जल्द स्वस्थ होकर वापस आए. गोविंदा के फैंस उनके कॉमेडी और डांस के लिए हमेशा एक्साईटेड रहते हैं, इसलिए यह खबर सभी के लिए चिंता का विषय बन गई है।दोनों ही सेलिब्रिटी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं. शर्लिन अपनी बॉडी पॉजिटिविटी और नैचुरल लुक की बात कर रही हैं, तो गोविंदा की सेहत की खबर फैंस को दुखी कर रही है. उम्मीद है कि दोनों जल्द ठीक होकर अपने फैंस के सामने आएंगे.

More From Author

X handle

DMRC की अपडेट! 12 नवंबर तक बंद रहेगा लाल किला मेट्रो स्टेशन, CISF ने बढ़ाई चेकिंग

ANI

Delhi Blast : सिर्फ लाल किला नहीं अयोध्या-काशी भी था निशाना, एक्टिव था स्लीपर मॉड्यूल; जानें पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *