इंडिया ताज़ा न्यूज़ डेस्क | 5 जून 2025
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मंगलवार को जो होना था वो एक जश्न, वो एक ऐतिहासिक पल था — RCB की पहली IPL जीत का जश्न। मगर देखते ही देखते यह खुशी का पल एक भयानक त्रासदी में बदल गया। भारी भीड़ और अव्यवस्थित इंतज़ामों की वजह से मची भगदड़ ने 11 ज़िंदगियों को छीन लिया और 50 से ज्यादा लोग अस्पतालों में जूझ रहे हैं।
⚠️ कैसे हुआ हादसा ?
RCB ने जब 3 जून को फाइनल में पंजाब किंग्स को हराया तो शहर में दीवाली सा माहौल बन गया। 4 जून को फ्रेंचाइज़ी और कर्नाटक सरकार ने मिलकर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ‘विजय उत्सव’ का आयोजन किया।इस समारोह में टीम के सभी खिलाड़ी, फ्रेंचाइज़ी के अधिकारी और हजारों फैंस शामिल होने वाले थे। लेकिन भीड़ इतनी उमड़ी कि हालात काबू से बाहर हो गए। जिन लोगों को स्टेडियम के अंदर नहीं जाने दिया गया, उन्होंने जबरन प्रवेश करने की कोशिश की, जिससे गेट पर भगदड़ मच गई।
🧑⚖️ अब तक की कार्रवाई ?
बेंगलुरु पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है:
RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले
DNA एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स के इवेंट हेड किरण कुमार
कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट सुनील मैथ्यूऔर
एक अन्य कोऑर्डिनेटरइन पर आयोजन के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही का आरोप है।
साथ ही कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के खिलाफ भी जांच शुरू हो चुकी है।
🧑⚕️ शोक और मुआवज़ा
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हादसे को “सरासर प्रशासनिक विफलता” करार देते हुए 5 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिवार को ₹10 लाख और घायलों को ₹2 लाख मुआवज़ा देने का ऐलान किया है। RCB फ्रेंचाइज़ी ने भी “RCB Cares” नाम से एक राहत कोष की शुरुआत की है और मृतकों के परिजनों को सहायता देने का भरोसा दिलाया है।
फैंस की खुशी मातम में बदली .
जो लोग मैदान में विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस और मोहम्मद सिराज को ट्रॉफी के साथ देखना चाहते थे, वही अब अस्पताल के बिस्तर पर पड़े हैं। एक फैन, जिसने भगदड़ में अपनी पत्नी को खो दिया, आंसुओं के साथ बोला –“RCB की जीत देखनी थी, ज़िंदगी हार गई।”
📣 सोशल मीडिया पर गुस्सा और सवाल
सोशल मीडिया पर फैंस और जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। “इतनी बड़ी टीम, इतने बड़े आयोजन और कोई crowd control नहीं?” “टिकट से ज़्यादा लोग बुलाना कहाँ की समझदारी थी?”
सरकार ने जस्टिस माइकल डी’कुन्हा के नेतृत्व में न्यायिक जांच आयोग गठित किया है जो 30 दिन में पूरी रिपोर्ट देगा। आने वाले आयोजनों के लिए भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतज़ामों को लेकर कड़े दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे।
हैशटैग्स: #RCBStampede #BengaluruTragedy #IPL2025Final #RCBVictory #CrowdManagement #IndiaTaaza #BreakingNews
