
Rcb Team { Indiataaza.in }
RCB 9 साल बाद IPL के फाइनल में पहुंची, कप्तान बोले- ‘बस अब एक मैच बाकी है फिर…’
आईपीएल 2025 का रोमांच चरम पर है और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 9 साल बाद फाइनल में एंट्री लेकर इतिहास रच दिया है। क्वालिफायर-2 में शानदार प्रदर्शन करते हुए RCB ने विपक्षी टीम को हराकर फाइनल का टिकट कटवा लिया है।
कप्तान रजत पाटीदार ने मैच के बाद कहा, “बस अब एक मैच बाकी है, फिर वो खिताब जो सालों से हमारे फैंस का सपना रहा है, हमारे पास होगा।” उनके चेहरे पर जीत की चमक और आत्मविश्वास साफ नजर आया। उन्होंने कहा, ‘‘सॉल्ट जिस तरह से प्रत्येक मैच में बल्लेबाजी करते हैं, वह जिस तरह शुरूआत कराते हैं, वह शानदार है. मैं उनका मुरीद हूं !
RCB के लिए जोश हेजलवुड (21 रन देकर तीन विकेट), भुवनेश्वर कुमार (17 रन देकर एक विकेट) और यश दयाल (26 रन देकर दो विकेट) की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने पिच का पूरा फायदा उठाया जिसके बाद लेग स्पिनर सुयश शर्मा (17 रन देकर तीन विकेट) ने घरेलू टीम के लिए मुश्किल खड़ी की . सुयश ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे।
क्या इस बार का फाइनल वो ऐतिहासिक पल लाएगा जिसका इंतजार करोड़ों फैंस सालों से कर रहे हैं? जानने के लिए जुड़े रहिए Indiataaza.in के साथ।
RCB #IPL2025Final #ViratKohli #RCBFinalMein #IPL2025 #RCBvsTrophy #Indiataaza
