‘थामा’ (Thamma) फिल्म में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह है उनकी और एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के साथ शादी की खबरें. कुछ समय पहले अफवाह उड़ी थी कि दोनों ने चुपके से सगाई कर ली है. अब तो उनकी शादी की तारीख भी सामने आ गई है। हालांकि, रश्मिका और विजय ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. फिर भी, सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनलों पर उनकी शादी की खबरें तेज़ी से वायरल हो रही हैं.
कब और कहां होगी शादी?
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी 2026 को शादी रचाने वाले हैं. यह शादी एक निजी समारोह होगी, जिसमें सिर्फ़ उनके परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे. शादी का स्थान चुना गया है राजस्थान का खूबसूरत शहर उदयपुर. उदयपुर को झीलों की नगरी भी कहा जाता है और यहां शादियां बहुत धूमधाम से होती हैं. जहां कियारा अडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा और कैटरीना कैफ विक्की कौशल शादी रचा चुके हैं.
साउथ इंडियन स्टाइल में होगी शादी
रिपोर्ट में बताया गया है कि विजय के एक करीबी दोस्त ने उनके वेडिंग प्लान के बारे में यह जानकारी दी है. दोनों ने प्लान बनाया है कि वे साउथ इंडियन और ट्रेडिशनल इंडियन दोनों तरह की शादी करेंगे। यानी एक रस्म साउथ स्टाइल में होगी, जिसमें कन्नड़ या तेलुगु रीति-रिवाज़ होंगे, और दूसरी रस्म उत्तर भारतीय या राजस्थानी स्टाइल में। इस खबर से रश्मिका और विजय के फैंस बहुत खुश हैं. सोशल मीडिया पर फैंस बधाइयाँ दे रहे हैं और उनकी जोड़ी की तारीफ़ कर रहे हैं. कई लोग तो कह रहे हैं कि ये जोड़ी ऑन-स्क्रीन की तरह ऑफ-स्क्रीन भी परफेक्ट लगती है.
क्या सच में सगाई हो चुकी है?
आपको बता दें कि कुछ हफ्ते पहले ही खबरें आई थीं कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाते हुए एक-दूसरे से सगाई कर ली है. इसके बाद कई मौकों पर रश्मिका को हाथ में चमकती हुई एंगेजमेंट रिंग पहने देखा गया। फोटोज़ और वीडियोज़ में साफ़ दिख रहा था कि उनकी उंगली में एक खूबसूरत रिंग है. लेकिन दोनों ही स्टार्स ने इस बारे में कुछ नहीं कहा, न रश्मिका ने और न ही विजय ने अपने रिलेशनशिप, सगाई या शादी की पुष्टि की है. फिर भी, दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है. चाहे वेकेशन मनाने जाएं, या कोई इवेंट अटेंड करें, या फिर विदेशी ट्रिप पर जाएं – दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं. फैंस इन तस्वीरों को देखकर कयास लगाते हैं कि दोनों का रिश्ता कितना गहरा है। लेकिन अभी तक दोनों ने चुप्पी साध रखी है और मीडिया के सवालों का जवाब टालते रहे हैं.
ये भी पढ़ें : कौन थे ट्रैवल व्लॉगर और फ़ोटोग्राफ़र Anunay Sood? 32 साल की उम्र निधन
पहली मुलाकात और फिल्मी सफर
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की पहली मुलाकात साल 2018 में हुई थी. यह मुलाकात ‘गीता गोविंदम’ फिल्म के सेट पर हुई, जिसमें दोनों ने लीड रोल प्ले किए थे। इस फिल्म में उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने बहुत पसंद किया. इसके बाद दोनों ‘डियर कॉमरेड’ नाम की एक और फिल्म में साथ नजर आए. दोनों ही फिल्में सुपरहिट रहीं और लोगों ने उनकी जोड़ी को खूब सराहा. ऑन-स्क्रीन इतनी अच्छी बॉन्डिंग के बाद धीरे-धीरे उनकी ऑफ-स्क्रीन दोस्ती भी सबके सामने आने लगी. दोनों एक-दूसरे की तारीफ़ करते हैं, इंटरव्यू में साथ हंसते-बोलते हैं, और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को सपोर्ट करते दिखते हैं. फैंस को लगता है कि फिल्मों की यह जोड़ी अब रियल लाइफ में भी साथ आने वाली है.
ये भी पढ़ें : पाकिस्तानी ड्रामा Sher को लेकर बवाल, कैसे एक काल्पनिक शादी बन गई ईशनिंदा का मामला?
रश्मिका का पुराना रिश्ता
यहां एक पुरानी बात भी याद दिला दें। रश्मिका मंदाना ने साल 2017 में कन्नड़ फिल्मों के ‘चार्ली’ फेम एक्टर रक्षित शेट्टी के साथ सगाई की थी जो रिषभ शेट्टी का छोटे भाई है. उस समय दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता था. लेकिन अफसोस, साल 2018 में उनकी सगाई टूट गई और दोनों अलग हो गए. ब्रेकअप की वजह कभी साफ़ नहीं बताई गई, लेकिन इसके बाद रश्मिका ने अपने करियर पर फोकस किया और एक के बाद एक हिट फिल्में दीं. अब विजय देवरकोंडा के साथ उनकी जोड़ी बनती दिख रही है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रही है. फैंस की खुशी और उम्मीदेंइस पूरी खबर से रश्मिका और विजय के फैंस झूम उठे हैं. ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर हैशटैग #RashmikaWedsVijay ट्रेंड कर रहे हैं. लोग शादी की तस्वीरें इमेजिन कर रहे हैं, राजस्थान के पैलेस में होने वाले ग्रैंड सेलिब्रेशन की बातें कर रहे हैं. कुछ फैंस तो यह भी कह रहे हैं कि शादी के बाद दोनों एक साथ और फिल्में करेंगे, ताकि उनकी केमिस्ट्री फिर से बड़े पर्दे पर दिखे.

One thought on “फरवरी 2026 में शादी रचाएंगें Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda; जानें वेन्यू और डेट”