ये खबर सुनकर फैंस झूम उठे हैं साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला (Upasana Konidela) अब जुड़वां बच्चों की उम्मीद कर रहे हैं! गुरुवार को उपासना ने इंस्टाग्राम पर दिवाली के मौके पर हुई अपनी गोद भराई (बेबी शॉवर) की कुछ झलकियां शेयर कीं, जिनसे यह खूबसूरत खबर सामने आई। वीडियो में दिख रहे दो छोटे पैरों के निशान ने इस बात का इशारा दिया कि कपल जल्द ही ट्विन्स (जुड़वां बच्चों) का स्वागत करने वाले हैं. बाद में, राम चरण की टीम ने भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि यह जोड़ा जुड़वां बच्चों की उम्मीद कर रहा है.
उपासना द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनका परिवार और दोस्तों का प्यार साफ झलक रहा था। वीडियो में नागबाबू, वरुण तेज, लावण्या त्रिपाठी जैसे परिवार के सदस्य और नयनतारा, वेंकटेश, नागार्जुन जैसे मशहूर सितारे भी नजर आए. सभी ने उपासना को ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार दिया. वीडियो शेयर करते हुए उपासना ने कैप्शन लिखा, ‘यह दिवाली दोगुने जश्न, दोगुने प्यार और दोगुने आशीर्वाद की रही.’ उनकी इस पोस्ट ने फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी. लोग कमेंट में लगातार बधाई देने लगे.
राम चरण की टीम ने की पुष्टि
राम चरण की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘जुड़वां बच्चों के आने की खबर से यह जोड़ा बेहद खुश है. वे जल्द ही अपने परिवार में दो नए सदस्यों का स्वागत करने वाले हैं.’ यह बयान आने के बाद सोशल मीडिया पर #RamCharanTwins’ ट्रेंड करने लगा और फैन्स ने इस खुशखबरी पर प्यार की बारिश कर दी.
सेलेब्स ने भेजा ढेर सारा प्यार
राम और उपासना को बधाई देने वालों में कई बड़ी हस्तियाँ शामिल थी. काजल अग्रवाल ने लिखा, ‘मां, पापा और बड़ी बहन कारा को ढेर सारा प्यार और बधाई.’ लक्ष्मी मांचू ने कहा, ‘हे भगवान! मैं आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं. आपको बेहद खूबसूरत और सुखद गर्भावस्था की शुभकामनाएं.’ सिंगर राजा कुमारी ने इस खबर को सबसे अच्छी खबर बताया. फिल्ममेकर गुनीत मोंगा और विरानिका मंचू ने भी बधाई संदेश भेजे. साई दुर्गा तेज ने एक्स पर लिखा, ‘ये पल हमारी दिवाली को और भी खास बना गया. हमें उपसी पर दोगुना प्यार बरसाने का मौका मिला…बधाई हो चरण!.’ वहीं मंचू मनोज ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘एक और खुशखबरी! मिथ्रामा, अब तुम्हारे लिए प्यार, परेशानी और पागलपन सब कुछ दोगुना होने वाला है.’
दोगुनी खुशी वाली दिवाली
राम चरण और उपासना, जो पहले से ही एक प्यारी बेटी क्लीन कलीना के माता-पिता हैं, अब अपने परिवार को और बड़ा करने जा रहे हैं. यह दिवाली उनके लिए सच में दोगुनी खुशी वाली दिवाली बन गई है. फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग इस कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं और अब सबको इंतजार है उस दिन का जब कोनिडेला परिवार में दो नन्हीं जानों की किलकारियां गूंजेंगी.

One thought on “Ram Charan और Upasana Konidela के घर गूंजेंगी दोहरी किलकारियां, जुड़वां बच्चों की खुशी में डूबा परिवार!”