X : @INCKarnataka

पीएम मोदी की घोषणा, आंध्र प्रदेश के कुरनूल बस हादसे के मृतकों के परिवार को दो लाख रुपये की मदद

Kurnool bus Accident : आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण दुर्घटना हुई, जब बेंगलुरु जा रही वोल्वो बस में आग लग गई. घटना चिन्ना टेकुरु गांव के पास हुई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कम से कम 20 यात्रियों के मरने की आशंका है. घटना सुबह लगभग 3 बजे हुई, जब कावेरी ट्रैवल्स की वोल्वो बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी. बस में कुल 40 यात्री सवार थे। शुरुआती जांच में पता चला कि बस की टक्कर एक मोटरसाइकिल से हुई, जिसके कारण मोटरसाइकिल का ईंधन टैंक फट गया. माना जा रहा है कि ईंधन रिसाव और घर्षण के कारण आग लगी.

इसके बाद बस के अपने ईंधन टैंक में आग फैल गई. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में बस भीषण आग में जलती हुई दिखाई दे रही है. आग लगने के दौरान बस के यात्री फंस गए, लेकिन 12 लोग खिड़कियां तोड़कर भागने में सफल रहे। जिन लोगों ने शीशा तोड़ा, वे सुरक्षित बच पाए. कुरनूल पुलिस के अधीक्षक विक्रांत पाटिल ने बताया कि, ‘फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम दुर्घटना स्थल पर है और आग लगने के सही कारण की जांच कर रही है. चूंकि यह एक एसी बस थी, इसलिए यात्रियों को खिड़कियां तोड़नी पड़ीं.’

ये भी पढ़े : 300 से अधिक बच्चों की आंखों में चोट, 10 की रोशनी चली गई; अब MP में बंदूकों पर सख्त रोक

सीएम नायडू ने व्यक्त की सवेंदनाएं

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा, ‘कुरनूल जिले के चिन्ना टेकुरु गांव के पास हुई भीषण बस आग दुर्घटना से मुझे गहरा सदमा पहुंचा. मेरी हार्दिक संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया. सरकारी अधिकारी घायलों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे.’

मृतकों के परिवार को दो-दो लाख की सहायता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और मृतक यात्रियों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे. पीएमओ ने कहा, ‘आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई इस दुर्घटना से अत्यंत दुख हुआ. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बस में आग लगने की दुखद घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.’

ये भी पढ़े : INUS दिवाली पर मोदी को ट्रंप का फोन, व्हाइट हाउस में मनी दिवाली

घायलों का इलाज और राहत कार्य

घायलों को तुरंत कुरनूल और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया. जिला प्रशासन और पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है. घायल यात्रियों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और बड़े अस्पतालों में किया जा रहा है. घटना के बाद अधिकारियों ने जनता से सावधानी बरतने और सड़क पर सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है. यह हादसा एक बार फिर यह याद दिलाता है कि सड़क पर लापरवाही और सुरक्षित वाहन संचालन का अभाव गंभीर परिणाम ला सकता है.

More From Author

X : @dmgwalior

300 से अधिक बच्चों की आंखों में चोट, 10 की रोशनी चली गई; अब MP में बंदूकों पर सख्त रोक

X: @taironical

मज़ा नहीं आया….इस वजह से Paresh Rawal ने ठुकराई Ajay Devgn की Drishyam 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *