दिग्गज स्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का पॉपुलर शो केबीसी 17 सोशल मीडिया में चर्चा में हैं. हाल ही में जो हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच पर नजर आया था. वीडियो में उनके रवैये और बात करने के तरीके को लेकर लोग तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं. कई यूज़र्स का कहना है कि इशित ने शो के होस्ट और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत के दौरान मर्यादा नहीं रखी. लोगों का मानना है कि उनका व्यवहार असम्मानजनक था और उनमें ज़रूरत से ज़्यादा ओवरकॉन्फिडेंस दिखाई दिया। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब केबीसी के मंच पर किसी कंटेस्टेंट का ओवरकॉन्फिडेंस चर्चा का विषय बना हो. दो साल पहले भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था जब शो में भिलाई (छत्तीसगढ़) के एक छोटे बच्चे विराट अय्यर ने अपनी प्रतिभा से सबको हैरान कर दिया था. विराट उस समय कक्षा 3 में पढ़ रहे थे और अपने स्कूल में उन्हें ‘गूगल बॉय’ के नाम से जाना जाता था. उनकी याददाश्त कमाल की थी और वे कई विषयों पर गहरी जानकारी रखते थे.
This kid came on KBC a few years ago.
— The Bad Engineer (@Satirical_Dhruv) October 12, 2025
Got too confident and lost the ₹1 crore question.
Sometimes life gives you the lesson money can’t buy. pic.twitter.com/jbVECDOQBL
जल्दबाज़ी में नुकसान
साल 2020 में विराट अय्यर को उनकी एक्स्ट्राऑर्डिनरी टैलेंट के लिए ग्लोबल चाइल्ड प्रॉडिजी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. बताया जाता है कि उन्हें 9 भाषाओं पर अच्छी पकड़ है और वे शतरंज और म्यूजिक में भी गहरी रुचि रखते हैं. सिर्फ 8-9 साल की उम्र में उन्होंने 30 से ज़्यादा अवार्ड जीत लिए थे. जब विराट ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ में आए, तो उन्होंने शुरुआत से ही ज़बरदस्त आत्मविश्वास दिखाया. सवालों के जवाब देने में वे इतने तेज़ थे कि अमिताभ बच्चन के पूरा ऑप्शन पढ़ने से पहले ही जवाब दे देते थे. उनकी यह तेज़ी दर्शकों को प्रभावित भी करती थी, लेकिन यही जल्दबाज़ी उनके लिए नुकसानदायक साबित हुई.
1 करोड़ से सीधा 3 लाख पर
विराट शो में 1 करोड़ रुपये के सवाल तक पहुँच गए थे, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि थी. लेकिन उस अहम मौके पर उन्होंने बिना पूरी तरह से यकीन किए जल्दबाज़ी में जवाब दे दिया. उनके माता-पिता बार-बार उन्हें 50 लाख रुपये पर रुक जाने की सलाह दे रहे थे, लेकिन उन्होंने आत्मविश्वास में आकर आगे बढ़ने का फैसला किया. दुर्भाग्य से उनका जवाब गलत निकला और उन्हें केवल 3 लाख 20 हजार रुपये की धनराशि के साथ घर लौटना पड़ा.
ज़रूरत से ज़्यादा कॉन्फिडेंस
अब जब इशित भट्ट का वीडियो वायरल हुआ है, तो नेटिज़न्स को विराट अय्यर की वही कहानी याद आ गई. लोग दोनों की तुलना करते हुए कह रहे हैं कि कभी-कभी ज़रूरत से ज़्यादा कॉन्फिडेंस इंसान को गलत राह पर ले जाता है. विराट अय्यर का पुराना वीडियो भी अब दोबारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कई लोग इसे एक सीख के रूप में देख रहे हैं कि चाहे कितनी भी जानकारी हो या कितना भी कॉन्फिडेंस, पोलाइटनेस और पेशेंस ही इंसान की असली पहचान होते हैं.
