अनुपम खेर (Anupam Kher) हाल ही में स्विट्जरलैंड से भारत लौटे हैं. लौटते ही उन्होंने अपने पुराने दोस्त और साथी कलाकार सतीश शाह की पत्नी मधु से मुलाकात की. यह मुलाकात बहुत ही भावुक और दर्द भरी थी. अनुपम ने इसे ‘दिल को दहला देने वाला’ बताया. मधु इन दिनों अल्जाइमर रोग के शुरुआत में हैं. इससे उनकी याददाश्त कमजोर हो गई है. कभी उन्हें याद आता है कि उनके पति सतीश अब इस दुनिया में नहीं हैं, तो कभी वे सब कुछ भूल जाती हैं और बिलकुल अनजान हो जाती हैं. अनुपम ने कहा, ‘उनकी याद आती है और फिर चली जाती है. यह देखकर बहुत दुख होता है.’
शुक्रवार को अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा वीडियो पोस्ट किया. इसमें उन्होंने मधु से हुई मुलाकात की पूरी कहानी बताई. वीडियो हिंदी में है और बहुत भावुक है. अनुपम ने बताया कि मुलाकात से पहले वे बहुत घबरा रहे थे. उन्हें डर था कि मधु को क्या याद है और क्या नहीं. वे सोच रहे थे कि सतीश शाह का नाम लें या नहीं, कहीं ऐसा न हो कि पुरानी यादें ताजा हो जाएं और मधु को ज्यादा दुख हो.’
‘वो चला गया’
अनुपम ने लिखा, ‘मुझे पता था कि मधु अल्जाइमर के शुरुआती दौर में हैं. लेकिन मैं समझ नहीं पा रहा था कि क्या करूं. मैं उनके दर्द को और बढ़ाना नहीं चाहता था.’ वीडियो में अनुपम ने विस्तार से बताया कि मधु ने उन्हें सबसे पहले पहचान लिया. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘आप आने के लिए शुक्रिया.’ लेकिन थोड़ी देर बाद उनकी याददाश्त चली गई. अल्जाइमर की वजह से ऐसा होता रहता है. मधु ने अनुपम से पूछा, ‘आप कैसे हैं? अनुपम सतीश की मौत की बात नहीं करना चाहते थे. उन्हें डर था कि इससे मधु का दुख बढ़ जाएगा. फिर अचानक मधु ने कहा, ‘वो चला गया उनकी आंखों में आंसू आ गए वे रोने लगी. लेकिन अगले ही पल वे फिर भूल गईं. सब कुछ सामान्य हो गया अनुपम ने कहा कि यह देखकर उनका दिल टूट गया.
गाने गाए और पुरानी यादें ताजा कीं
मधु को हमेशा से गाना पसंद है उन्होंने अनुपम से कहा, ‘चलो, साथ में गाते हैं. दोनों ने पुराने गाने गाए. अनुपम ने मधु की इजाजत लेकर कुछ छोटे वीडियो भी बनाए. मधु ने अनुपम से कहा, ‘जल्दी फिर आना और मेरे हाथ का बना खाना खाना.’ पोस्ट में शेयर की गई एक छोटी क्लिप में मधु अनुपम की पत्नी किरण खेर के बारे में बात कर रही हैं. वे किरण की साड़ियों की तारीफ कर रही हैं. अनुपम ने कहा, ‘किरण अक्सर कहती हैं कि मधु बहुत सुंदर हैं.’ मधु ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘मुझे इससे कोई ऐतराज नहीं है.’ हालांकि कुछ पल हंसी-खुशी के थे, लेकिन अनुपम पूरे समय अपनी भावनाओं से लड़ते रहे. उन्हें बुरा लग रहा था वे सोच रहे थे कि शायद मधु को सतीश के जाने का दुख उतना नहीं हो रहा जितना उन्हें हो रहा है. अनुपम ने कहा, ‘मुझे खुद को समझाना पड़ा कि अब उनकी यादें पहले जैसी नहीं रही लेकिन फिर भी मन भारी हो गया.’
ये भी पढ़ें : Salman Khan की Battle of Galwan का हिस्सा होंगे Amitabh Bachchan? सामने आई तस्वीर
सभी लोगों से अपील
मुलाकात का सबसे दुखद पल वह था जब अनुपम जाने लगे. मधु ने कहा, ‘दोपहर के खाने के लिए फिर आना, लेकिन… हो सकता है वो वहां न हो.’ यह सुनकर अनुपम का दिल बैठ गया वे किसी तरह आंसू रोककर घर से बाहर निकले. बाहर आते ही रोने लगे। वे रोक नहीं पाए. वीडियो के अंत में अनुपम ने सभी लोगों से अपील की. उन्होंने कहा, ‘जिंदगी बहुत नाजुक है अपने माता-पिता, भाई-बहन, दोस्तों और प्रियजनों से प्यार जताने में देर मत करो. उन्हें बताओ कि वे तुम्हारे लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। बाद में पछतावा मत करो.’
सतीश शाह का निधन
सतीश शाह का निधन 25 अक्टूबर को हुआ. वे सिर्फ 74 साल के थे. मुंबई में अपने घर पर दोपहर का खाना खाते समय वे अचानक बेहोश हो गए और चल बसे. इस साल की शुरुआत में उनकी किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई थी. लेकिन अभिनेता राजेश कुमार ने बताया कि मौत की वजह दिल का दौरा पड़ा. रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया. सोमवार को प्रार्थना सभा हुई. इसमें परिवार वाले, दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हुए. सतीश शाह को सभी बहुत पसंद करते थे. उनकी कॉमेडी और एक्टिंग की याद हमेशा रहेगी.

One thought on “वो चला गया…Madhu Shah की आंखों में आंसू देख इमोशनल हुए Anupam Kher, शेयर किया वीडियो”