Gold and Silver Prices : शादी-ब्याह का सीजन शुरू होते ही बाजार में सोने-चांदी की रौनक लौट आई है. बैंड-बाजा और बारात की तैयारियों के साथ ही सर्राफा बाजार में भी चमक बढ़ गई है. लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. 11 नवंबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोने का भाव 3080 रुपए प्रति 10 ग्राम तक चढ़ गया. इसी तरह वाराणसी और मेरठ जैसे शहरों में भी सोने की कीमतें आसमान छूने लगी हैं. साथ ही चांदी भी पीछे नहीं रही और उसकी कीमत में 5000 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
वाराणसी में सोने की नई कीमतेंवाराणसी के सर्राफा बाजार में मंगलवार 11 नवंबर को 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत में 3060 रुपए प्रति 10 ग्राम की भारी बढ़त हुई. इसके बाद अब इसका नया भाव 1,26,430 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. एक दिन पहले यानी 10 नवंबर को यह 1,23,370 रुपए प्रति 10 ग्राम था. अगर लखनऊ की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने का दाम 3080 रुपए बढ़कर 1,26,590 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं मेरठ में यह कीमत 1,26,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रही.
22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम
वाराणसी के बाजार में 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी अच्छी-खासी तेजी आई है। मंगलवार सुबह बाजार खुलते ही 22 कैरेट सोना 2800 रुपए महंगा होकर 1,15,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इससे पहले 10 नवंबर को यह 1,13,100 रुपए प्रति 10 ग्राम था. इसी तरह 18 कैरेट सोना 2290 रुपए चढ़कर 94,860 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया.
चांदी भी हुई 5000 रुपए महंगी
सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी बड़ा उछाल आया है. मंगलवार को बाजार खुलने के साथ ही चांदी की कीमत 5000 रुपए प्रति किलो बढ़ गई. अब इसका नया भाव 1,60,000 रुपए प्रति किलो हो गया है. एक दिन पहले 10 नवंबर को चांदी 1,55,000 रुपए प्रति किलो थी.
क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सर्राफ ने बताया कि शादी-विवाह का मौसम शुरू हो गया है, इसलिए सोने और चांदी की मांग तेजी से बढ़ रही है. लोग गहने, सिक्के और बर्तन खरीदने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं. इससे कीमतों में यह तेजी आई है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शादियों की संख्या और बढ़ेगी, इसलिए सोने-चांदी के दाम और ऊपर जाने की संभावना है.

2 thoughts on “Gold and Silver Prices : यूपी में आसमान छू रहा है सोना, 5000 रुपए प्रति किलो महंगी हुई चांदी”