बॉलीवुड में रोमांस और इमोशन का जब भी ज़िक्र होता है, कुछ नाम ऐसे होते हैं जो दर्शकों के दिलों में बस जाते हैं. अब उसी रोमांटिक जोन में एक और नई फिल्म जुड़ने जा रही है ‘एक दीवाने की दीवानियत’ (Ek Deewane Ki Deewaniyat), जिसका निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है. इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) मुख्य किरदारों में नज़र आने वाले हैं. यह फिल्म 21 अक्टूबर 2025 को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि जहां ज़्यादातर दिवाली रिलीज़ पारिवारिक दर्शकों के लिए बनाई जाती हैं, वहीं ‘एक दीवाने की दीवानियत’ एक ऐसी फिल्म है जिसे सेंसर बोर्ड (CBFC) ने ‘A’ यानी केवल वयस्कों के लिए प्रमाणित किया है. इसका मतलब है कि इस फिल्म की कहानी और कुछ सीन मैच्योर ऑडियंस के लिए ही सूटेबल माने गए हैं.
सेंसर बोर्ड के बदलाव और शर्तें
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, सेंसर बोर्ड की जांच समिति ने फिल्म देखने के बाद इसमें कुछ संशोधन करने के निर्देश दिए. फिल्म के एक 2 मिनट 12 सेकंड लंबे दृश्य को संशोधित करने के लिए कहा गया. एक 1 सेकंड का सीन मंत्रालय से जुड़े संदर्भ के कारण पूरी तरह से हटाने का आदेश दिया गया. एक डायलॉग से ‘उसके साथ सोओ’ जैसी लाइन को हटाया गया. फिल्म में दो बार इस्तेमाल किए गए ‘रावण’ शब्द को बदलकर ‘खलनायक’ कर दिया गया. बोर्ड ने धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखते हुए रामायण से जुड़े सभी डायलॉग हटाने के निर्देश दिए. इसके अलावा, एक जगह ‘माल’ शब्द को बदलकर ‘लड़की’ कर दिया गया. इन बदलावों के बाद फिल्म की अंतिम स्वीकृत लंबाई 2 घंटे 20 मिनट तय की गई है.
बॉक्स ऑफिस पर ‘थामा’ से भिड़ंत
हर्षवर्धन और सोनम की यह लव स्टोरी अकेले मैदान में नहीं उतरेगी. इसे बॉक्स ऑफिस पर टक्कर मिलेगी आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थम्मा’ से. जहां ‘थम्मा’ को U/A सर्टिफिकेट मिलने की उम्मीद है और यह पूरे परिवार के लिए एंटरटेनिंग फिल्म साबित हो सकती है, वहीं ‘एक दीवाने की दीवानियत’ पूरी तरह परिपक्व दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है. इसका फोकस भावनात्मक, इमोशनल और गहराई से भरी प्रेम कहानी दिखाने पर है. जो आज के युवाओं और रोमांस के शौकीन दर्शकों को ज़रूर पसंद आएगी.
ये भी पढ़े : Bigg Boss 19 का माहौल बना हल्का, Pranit More की जोक्स पर हंस-हंस कर लोटपोट हुए घरवाले
दर्शकों के दिलों को छू रहे हैं सोलफुल बोल
हर्षवर्धन राणे को रोमांटिक फिल्मों का चेहरा बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी उनकी फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ ने, जो फिर से थिएटरों में रिलीज़ होने पर बड़ी हिट साबित हुई थी. उसी जोश और जुनून के साथ वे अब ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में वापसी कर रहे हैं. फिल्म का म्यूजिक एल्बम रिलीज़ से पहले ही इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन चुका है. गानों की धुनें और उनके सोलफुल बोल दर्शकों के दिलों को छू रहे हैं.

One thought on “Ek Deewane Ki Deewaniyat पर लगे कई कट्स, रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने दिए बड़े बदलाव के निर्देश”