X : @myogiadityanath

पांचवें और छठवें वेतनमान वाले कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी, करीब 27 हजार कर्मचारियों को लाभ

दिवाली के त्योहार से ठीक पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA) बढ़ाने का फैसला किया है. पहले यह सुविधा सिर्फ सातवें वेतनमान के कर्मचारियों के लिए लागू की गई थी, लेकिन अब पांचवें और छठवें वेतनमान वाले कर्मचारियों के लिए भी डीए वृद्धि का आदेश जारी कर दिया गया है.

शुक्रवार को वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पांचवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का डीए 8 प्रतिशत बढ़ाया गया है. यानी अब उनका महंगाई भत्ता 466% से बढ़कर 474% हो गया है. छठवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का डीए 5 प्रतिशत बढ़ाया गया है. अब यह 252% से बढ़कर 257% हो गया है. इस फैसले से राज्य के करीब 27 हजार कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा. सरकार का कहना है कि यह कदम कर्मचारियों के जीवन स्तर को सुधारने और त्योहारी सीजन में आर्थिक राहत देने के लिए उठाया गया है.

ये भी पढ़े : INUS दिवाली पर मोदी को ट्रंप का फोन, व्हाइट हाउस में मनी दिवाली

किन-किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?

डीए बढ़ोतरी का फायदा राज्य सरकार के उन कर्मचारियों को मिलेगा, जो अभी भी पांचवें या छठवें वेतनमान के तहत कार्यरत हैं। इनमें शामिल हैं- सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित व पूर्णकालिक कर्मचारी, कार्यप्रभारित (Work-Charged) कर्मचारी और यूजीसी वेतनमान में काम करने वाले अधिकारी व कर्मचारी.

भुगतान की प्रक्रिया और तिथि

अपर मुख्य सचिव (वित्त) दीपक कुमार के अनुसार बढ़े हुए डीए का भुगतान अक्टूबर माह के वेतन के साथ नकद किया जाएगा. हालांकि, 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक की बकाया (अवशेष) राशि कर्मचारियों के भविष्य निधि (PF) खाते में जमा की जाएगी. जिन कर्मचारियों का PF खाता नहीं है, उनकी राशि पीपीएफ (PPF) या एनएससी (NSC) के रूप में जमा कराई जाएगी. वहीं, जो कर्मचारी NPS प्रणाली (National Pension System) से जुड़े हैं, उनके लिए यह व्यवस्था होगी. डीए की अवशेष राशि का 10% हिस्सा उनके टियर-1 पेंशन खाते में जमा किया जाएगा. राज्य सरकार या नियोक्ता 14% योगदान के रूप में जोड़ेगा. बाकी 90% राशि कर्मचारियों के पीपीएफ फंड में जाएगी.

ये भी पढ़े : PM मोदी ने दी दिवाली की बधाई, INS विक्रांत पर नौसेना के साथ मनाएंगे पर्व

सेवानिवृत्त और अधिकारी वर्ग के लिए राहत

वित्त विभाग ने सेवानिवृत्त हो चुके या जल्द सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए भी राहत की घोषणा की है. जिन कर्मचारियों की सेवा शासनादेश जारी होने से पहले समाप्त हो गई है, या जो अगले छह महीने में रिटायर होने वाले हैं, उन्हें डीए वृद्धि की पूरी राशि नकद भुगतान के रूप में दी जाएगी. इसके अलावा, अखिल भारतीय सेवा (All India Services) के अधिकारियों के महंगाई भत्ते में भी वृद्धि की गई है. सातवें वेतनमान में कार्यरत अधिकारियों का डीए 3% बढ़ाकर 58% कर दिया गया है. छठवें वेतनमान वालों का डीए 5% बढ़ाकर 257% किया गया है. पांचवें वेतनमान के तहत काम कर रहे अधिकारियों का डीए 8% बढ़कर 474% हो गया है.

More From Author

X: @taironical

मज़ा नहीं आया….इस वजह से Paresh Rawal ने ठुकराई Ajay Devgn की Drishyam 3

Instagram : dollysingh

आप बाहर क्यों निकली…स्कूली बच्चो ने की थी Dolly Singh से छेड़छाड़, शिकायत करने पर पुलिस ने भी किया निराश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *