X -@JPNadda

एनडीए का बिहार विज़न 2025: एक करोड़ नौकरियां, बाढ़-मुक्त राज्य और सशक्त महिलाएं; चुनावी घोषणापत्र में बड़े वादों की बरसात

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने पटना में शुक्रवार को अपना संयुक्त घोषणापत्र (Common Manifesto) जारी किया. इसमें राज्य के विकास के लिए एक बड़ा और महत्वाकांक्षी रोडमैप पेश किया गया है. एनडीए ने अगले 5 साल में एक करोड़ सरकारी नौकरियों, बाढ़ मुक्त बिहार, और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने जैसे कई बड़े वादे किए हैं.

इस घोषणापत्र को भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, हम(से) के प्रमुख जीतन राम मांझी, लोजपा(रामविलास) के नेता चिराग पासवान, और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मिलकर जारी किया. घोषणापत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, उद्योग, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास पर खास ध्यान दिया गया है.

घोषणापत्र के मुख्य बिंदु

  1. युवाओं को रोजगार

    एनडीए ने वादा किया है कि अगले पांच वर्षों में एक करोड़ से ज़्यादा युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरी दी जाएगी. हर ज़िले में मेगा स्किल सेंटर (Mega Skill Centre) बनाए जाएंगे ताकि युवाओं को तकनीकी और आधुनिक प्रशिक्षण मिल सके.

    1. महिलाओं के लिए बड़ा अभियान

    महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत 2 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी. साथ ही, एनडीए ने ‘मिशन करोड़पति’ योजना का ऐलान किया है जिसके तहत एक करोड़ महिलाएं लखपति और करोड़पति बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगी.

    1. किसानों की खुशहाली

    किसानों के लिए घोषणापत्र में ‘कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि’ की घोषणा की गई है। इसके तहत किसानों को हर साल 3,000 रुपये की सहायता दी जाएगी और 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश कृषि ढांचे को सुधारने में किया जाएगा।
    फसलों की एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की गारंटी भी दी गई है।

    1. मत्स्य पालन और डेयरी मिशन

    मछली और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘बिहार डेयरी मिशन’ और ‘मत्स्य मिशन’ की शुरुआत होगी. हर ब्लॉक में कोल्ड स्टोरेज और प्रोसेसिंग सेंटर बनाए जाएंगे ताकि किसानों को उचित दाम मिल सके.

    1. सड़क और रेल कनेक्टिविटी

    बिहार में 7 नए एक्सप्रेसवे और 3,600 किमी आधुनिक रेल ट्रैक बनाने की योजना है. ‘बिहार गति शक्ति मास्टर प्लान’ के तहत राज्य को देश के सबसे तेज़ी से बढ़ते परिवहन नेटवर्क में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है.

    1. आधुनिक शहर और न्यू पटना का निर्माण

    पटना को विश्वस्तरीय स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा. इसके अलावा, माता जानकी के जन्मस्थान सीता मंदिर के पास ‘सीतापुरम’ नामक एक आध्यात्मिक विरासत शहर भी बनाया जाएगा.

    ये भी पढ़ें : Mokama Murder Case: कौन हैं लालू के पूर्व करीबी दुलारचंद यादव? बिहार के मोकामा में गोली मारकर हत्या

    1. हवाई और मेट्रो सुविधा

    पटना, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर में ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे बनाए जाएंगे. साथ ही, बिहार के 10 नए शहरों से घरेलू उड़ानें और 4 बड़े शहरों में मेट्रो सेवा शुरू होगी.

    1. उद्योग और निवेश

    एनडीए ने बिहार को औद्योगिक हब बनाने का वादा किया है. ‘विकसित बिहार औद्योगिक मिशन’ के तहत 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. हर ज़िले में कारखाने और 10 नए औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे.

    1. गरीबों के लिए ‘पंचामृत’ योजना

    गरीब परिवारों को राहत देने के लिए पंचामृत योजना लाई जाएगी, जिसमें –

    मुफ्त राशन

    125 यूनिट तक मुफ्त बिजली

    5 लाख रुपये तक मुफ्त स्वास्थ्य सेवा

    50 लाख नए घर

    सामाजिक सुरक्षा पेंशन शामिल है।

    1. शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार

    एनडीए ने बच्चों को केजी से पीजी तक मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का वादा किया है. हर जिले में मेडिकल कॉलेज, बाल रोग और ऑटिज्म अस्पताल, और एक ‘मेडसिटी’ की स्थापना की जाएगी. साथ ही, स्कूलों में डिजिटल लैब और एआई ट्रेनिंग को बढ़ावा दिया जाएगा.

    ये भी पढ़ें : Ram Mandir: अयोध्या से बड़ी खुशखबरी! मंदिर को मिला 3000 सौ करोड़ रूपए का दान, 25 नवंबर को होगा ध्वजारोहण

    1. खेल और युवाओं पर फोकस

    राज्य में ‘बिहार स्पोर्ट्स सिटी’ बनाई जाएगी हर संभाग में बड़े खेलों के लिए एक्सीलेंस सेंटर (Excellence Centre) खोले जाएंगे ताकि युवाओं को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहन मिले.

    1. पर्यटन और संस्कृति

    रामायण, जैन, बौद्ध और गंगा सर्किट को जोड़ते हुए बिहार को ‘वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र’ के रूप में विकसित किया जाएगा. साथ ही, ‘बिहार फिल्म सिटी’, ‘शारदा कला विश्वविद्यालय’, और ‘बिहार स्कूल ऑफ ड्रामा’ जैसे प्रोजेक्ट्स भी शुरू किए जाएंगे.

    1. बाढ़ मुक्त बिहार

    एनडीए ने पांच वर्षों में बिहार को “बाढ़-मुक्त राज्य” बनाने का संकल्प लिया है. इसके लिए ‘बाढ़ प्रबंधन बोर्ड’ बनाया जाएगा, नदियों को आपस में जोड़ा जाएगा और तटबंधों तथा नहरों का नेटवर्क मजबूत किया जाएगा.

    चुनावी पृष्ठभूमि

    बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए मतदान दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी. इसी दिन देश के 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे.

    More From Author

    X handle

    Mokama Murder Case: कौन हैं लालू के पूर्व करीबी दुलारचंद यादव? बिहार के मोकामा में गोली मारकर हत्या

    Instagram : anupampkher

    वो चला गया…Madhu Shah की आंखों में आंसू देख इमोशनल हुए Anupam Kher, शेयर किया वीडियो

    One thought on “एनडीए का बिहार विज़न 2025: एक करोड़ नौकरियां, बाढ़-मुक्त राज्य और सशक्त महिलाएं; चुनावी घोषणापत्र में बड़े वादों की बरसात

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *