Instagram : jiohotstarreality

Bigg Boss 19 का माहौल बना हल्का, Pranit More की जोक्स पर हंस-हंस कर लोटपोट हुए घरवाले

‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) इस समय अपने पूरे रंग में है. शो में हर दिन कुछ नया ड्रामा, झगड़े और इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिलते हैं, लेकिन इसी बीच जो चीज़ दर्शकों को सबसे ज़्यादा पसंद आ रही है, वो है प्रणित मोरे की मस्ती और उनकी कॉमेडी का तड़का. शो की शुरुआत से ही प्रणित मोरे ने अपनी मज़ेदार बातों और हल्के-फुल्के अंदाज़ से दर्शकों का दिल जीत लिया है. जब बाकी कंटेस्टेंट्स आपसी तकरार और प्लानिंग में उलझे रहते हैं, तब प्रणित अपनी हाज़िरजवाबी और हंसी-मज़ाक से पूरे माहौल को हल्का बना देते हैं.

हाल ही में जियो हॉटस्टार के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘द प्रणित मोरे शो’ का नया एपिसोड शेयर किया गया, जिसमें प्रणित ने एक बार फिर अपनी जबरदस्त कॉमेडी से सबको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। इस एपिसोड में प्रणित ने सबसे पहले फरहाना भट्ट को अपने निशाने पर लिया और उनके कुकिंग स्किल्स पर मज़ाक करते हुए कहा, ‘फरहाना इस घर की एकलौती इंसान है कि जब वो किचन में जाती है, तो बाकी सबकी फट जाती है! उसके खाने से लोग इतने डरते हैं कि उसे चॉपिंग ड्यूटी तक नहीं दी गई!.’ यह सुनकर घर के सभी सदस्य हंसने लगे और माहौल पूरी तरह से मज़ेदार बन गया.

ये भी पढ़े : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! Hrithik Roshan की पर्सनालिटी राइट्स को लेकर कड़ी कार्रवाई; जानें पूरा मामला

घर को मिला सबसे प्यारा कपल

फरहाना भी मुस्कुराने से खुद को रोक नहीं पाईं. इसके बाद प्रणित ने शहबाज बदेशा पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘शहबाज़ मेरे पास आकर कहता है, ‘तू इससे बात मत कर.’ मैंने पूछा, ‘क्यों?’ तो बोला, ‘ये इधर की चीज़ उधर कर देती है.’ प्रणित के इन तंजों पर सब ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगे. उन्होंने आगे बढ़ते हुए मज़ाक में कहा कि उन्हें इस हफ्ते का सबसे प्यारा सा कपल भी मिल गया है अभिषेक बजाज और अमाल मलिक!. उनकी यह मज़ेदार कॉमेडी न सिर्फ घर के लोगों को बल्कि दर्शकों को भी खूब पसंद आई. वीडियो के साथ जियो हॉटस्टार ने कैप्शन लिखा, ‘अपनी कॉमेडी से प्रणित ने ऐसा किया कमाल, के हंस-हंस कर सब हो जाएंगे बेहाल!.’

वो ट्रॉफी की हक़दार है

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ, फैंस ने कमेंट सेक्शन में तारीफों की झड़ी लगा दी. किसी ने लिखा, ‘प्रणित सपोर्ट बटन दबा दो! तो किसी ने कहा, ‘वो शो का असली एंटरटेनर है!.’ हालांकि, फरहाना भट्ट के फैंस भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने भी अपनी पसंदीदा कंटेस्टेंट का बचाव करते हुए लिखा, ‘फरहाना एक बहुत मजबूत खिलाड़ी है, वो ट्रॉफी की असली हकदार है.’

य़े भी पढ़े : कनाडा में फिर चली गोलियां! Kapil Sharma के Kups Cafe पर तीसरी बार हमला, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली जिम्मेदारी

नोकझोक के बीच कॉमेडी का तड़का

इन मज़ेदार नोक-झोंकों के बीच बिग बॉस 19 लगातार दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. एक तरफ जहां झगड़े और रणनीतियां शो को दिलचस्प बना रही हैं, वहीं प्रणित मोरे का ‘कॉमेडी का तड़का’ इसे और भी खास बना देता है. जो लोग शो मिस कर देते हैं, उनके लिए बता दें कि ‘बिग बॉस 19’ हर दिन रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है. मनोरंजन, ड्रामा और हंसी का यह पूरा पैकेज दर्शकों को हर एपिसोड में कुछ नया और मज़ेदार देखने को दे रहा है और फिलहाल, प्रणित मोरे इस शो के सबसे प्यारे और फनी स्टार बन चुके हैं.

More From Author

दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन यात्रा: 13 देशों में 21 दिन का यूरोपियन सफर

Instagram : harshvardhanrane

Ek Deewane Ki Deewaniyat पर लगे कई कट्स, रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने दिए बड़े बदलाव के निर्देश

One thought on “Bigg Boss 19 का माहौल बना हल्का, Pranit More की जोक्स पर हंस-हंस कर लोटपोट हुए घरवाले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *