हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) वो छोटी बच्ची जो ‘बजरंगी भाईजान’ (Bajrangi Bhaijaan) में मुन्नी बनकर सबके दिल जीत गई थी अब बड़ी हो गई है. उस मासूम, चुपचाप मुन्नी की जगह अब एक कॉनफिडेंस यंग एक्ट्रेस ले रही है. साल 2015 में सलमान खान की फिल्म से मिली अपार पॉपलैरीटी के करीब 10 साल बाद, हर्षाली अब बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी कर रही है. इस बार वह दक्षिण भारतीय सिनेमा में कदम रख रही है और नई शुरुआत कर रही है.
साल 2015 में आई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में हर्षाली ने मुन्नी का किरदार निभाया था. वह एक पाकिस्तानी बच्ची थी, जो बोल नहीं सकती थी. सलमान खान का किरदार ‘बजरंगी’ उसे घर वापस ले जाता है. हर्षाली की बड़ी-बड़ी आंखें, मासूम चेहरा और इमोशनल एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया. पूरी दुनिया में लोग उन्हें प्यार करने लगे। छोटी उम्र में ही उन्हें ढेर सारी तारीफ मिली.
‘अखंडा 2’ से कमबैक
अब हर्षाली बड़ा किरदार निभाने को तैयार है. वह मुन्नी नहीं, बल्कि एक पूरी एक्ट्रेस बनकर आ रही है. उनकी नई फिल्म है ‘अखंडा 2’ (जिसका नाम ‘थांडवम’ भी है). यह फिल्म तेलुगु भाषा की है. इसे बोयापति श्रीनु निर्देशित कर रहे हैं. मुख्य भूमिका में तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण हैं. यह हर्षाली की पहली तेलुगु फिल्म है और बड़े पर्दे पर लंबे समय बाद उनकी वापसी भी.
पहले से ज्यादा मजबूत और कॉनफिडेंट
इस साल की शुरुआत में हर्षाली ने इंस्टाग्राम पर अपने कमबैक की खबर दी. उन्होंने अपने नए किरदार ‘जननी’ का इंट्रो कराया और एक बहुत इमोशनल पोस्ट लिखी. उन्होंने कहा:”मुन्नी सिर्फ एक किरदार नहीं थी. वह एक एहसास थी, एक याद थी, दिल की धड़कन थी. वह तुम्हारे साथ थी और मेरे साथ भी. इतने सालों तक मैंने तुम्हारा प्यार संभालकर रखा पेशेंस से, चुपचाप और शुक्रगुजार दिल से. जब तुम मुन्नी को याद कर रहे थे, मैं तैयारी कर रही थी सीख रही थी, बढ़ रही थी, खुद को तैयार कर रही थी. ताकि जब लौटूं, तो सिर्फ उस छोटी बच्ची के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे इंसान के रूप में लौटूं, जो तुम्हारे साथ फिर से सब कुछ महसूस कर सके.’ उनके शब्दों से साफ है कि यह सिर्फ वापसी नहीं, बल्कि एक नया रूप है. वह अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और कॉनफिडेंट हैं.
‘अखंडा 2: थांडवम’
फिल्म’अखंडा 2′ की चर्चा जोरों पर है. हाल ही में मुंबई में एक बड़े इवेंट में फिल्म का पहला गाना ‘द थांडवम’ लॉन्च किया गया. इसमें बालकृष्ण भी मौजूद थे. गाना एस. थमन ने कंपोज किया है. फिल्म को राम अचंता और गोपीचंद अचंता बना रहे हैं. इसे एम. तेजस्विनी नंदमुरी पेश कर रही हैं. लॉन्च इवेंट की वीडियो में हर्षाली बालकृष्ण के बगल में खड़ी दिखी. वह बहुत कॉनफिडेंस से भरी और खूबसूरत लग रही थी. फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. सोशल मीडिया पर प्यार भरे कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक फैन ने लिखा, ‘हे भगवान, उसकी मासूमियत की रक्षा करना. वह कितनी सुंदर हो गई है.’ दूसरे ने कहा, ‘मुन्नी की सिर्फ हाइट बढ़ी है, चेहरा आज भी वही प्यारा है.’ तीसरे ने लिखा, ‘वाह! कितनी खूबसूरत है.’
फैंस का प्यार
हर्षाली की जर्नी बहुत खास है, वह बच्ची थीं, जो फिल्म में एक शब्द भी नहीं बोलीं, फिर भी लाखों दिल जीत लिए. अब वह डेब्यू एक्ट्रेस बनकर नई पहचान बना रही हैं. पुराने फैंस का प्यार भी उनके साथ है. उनका सफर एक बार रुका था, लेकिन अब फिर शुरू हो गया है. सबकी नजरें उन पर टिकी हैं. हर्षाली अब सिर्फ मुन्नी नहीं, बल्कि एक नई हर्षाली हैं जो आने वाले समय में और भी बड़ा नाम करेंगी. उनके फैंस को ‘अखंडा 2’ की रिलीज का बेसर्बी से इंतजार है.
