बॉलीवुड के सीनियर एक्टर अन्नू कपूर (Annu Kapoor) एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं. इस बार मामला एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) पर उनकी टिप्पणी से जुड़ा है, जिसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है. अन्नू कपूर का एक इंटरव्यू क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने तमन्ना के लुक को लेकर ऐसा बयान दे दिया जिसे लोगों ने ‘अश्लील और असंवेदनशील’ करार दिया है.
दरअसल, हाल ही में अन्नू कपूर एक शो में एंकर शुभंकर मिश्रा के साथ बातचीत कर रहे थे. चर्चा के दौरान उनसे तमन्ना भाटिया के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई, जिसमें एक्ट्रेस ने कहा था कि बच्चे उनके गाने ‘आज की रात’ को सुनते हुए सो जाते हैं. इसी पर बात करते हुए अन्नू कपूर ने पहले तो तमन्ना की तारीफ़ की, लेकिन उनका अंदाज़ लोगों को नागवार गुज़रा.
ऐसा दूधिया बदन…
उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘माशाअल्लाह, क्या दूधिया बदन है.’ बस, यही वाक्य सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. कई यूज़र्स ने इसे महिलाओं के प्रति भद्दा और अपमानजनक बताया. लोगों का कहना है कि एक सीनियर कलाकार से इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं थी. अब सोशल मीडिया पर लोग अन्नू कपूर से सार्वजनिक माफी की मांग कर रहे हैं.
Annu Kapoor should apologize! Many people are saying that when the senior actor and singer made an unflattering comment about Tamannaah Bhatia in an interview, "Mashallah, what a milky body!" it was not right to make such lewd comments about a woman.@tamannaahspeaks pic.twitter.com/ew8tG3014L
— Roop Rai (@RoopRai80966289) October 13, 2025
यह तो उनका आशीर्वाद है
इंटरव्यू में अन्नू कपूर यहीं नहीं रुके। जब उनसे पूछा गया कि तमन्ना के इस दावे पर उनकी क्या राय है कि बच्चे उनके गाने सुनकर सो जाते हैं, तो अन्नू कपूर ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘कितने उमर के बच्चे सोते हैं? 70 साल के आदमी भी बच्चा हो सकता है. मैं होता तो पूछता कि कितने उमर के बच्चे सो जाते हैं?.’ उन्होंने आगे कहा, ‘बहन तम्मना अपने गाने से, अपनी बॉडी से, अपने दूधिया चेहरे से हमारे बच्चों को सुला रही हैं… बहुत अच्छी बात है. अगर उनके गाने से बच्चे मीठी नींद में जा रहे हैं तो यह देश के लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है. भगवान उन्हें और शक्ति दें ताकि उनकी सारी इच्छाएं पूरी हों.’ यह पूरा बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग अन्नू कपूर पर जमकर भड़क उठे. कई यूज़र्स ने कहा कि उनकी बातों में महिलाओं के प्रति असम्मान और दोहरे अर्थ झलकते हैं.
यूजर्स का रिएक्शन
अब अन्नू कपूर के इस विवादित बयान पर कई सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस का रिएक्शन सामने आया है. एक यूज़र ने लिखा, ‘क्या बात है! यह आदमी ठरकी वाइब्स देता है.’ दूसरे ने कहा, ‘कृपया सम्मान करें क्या आपकी कोई बेटी या पोता-पोती नहीं है?. तीसरे ने कहा, ‘मैं अन्नू जी को जानता हूं, लेकिन यह बयान सेक्सिस्ट है और मैं इसका विरोध करता हूं.’ एक अन्य ने लिखा, ‘यह कैसी भाषा है? किसी महिला की तारीफ़ इस तरह नहीं की जाती।’ वहीं कई यूजर्स ने सवाल उठाए है कि वह अपने बेटी के लिए भी ऐसी बातें करते.
‘आज की रात’ पर तमन्ना का बयान
वहीं, इस विवाद की जड़ में एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू है, जो लल्लनटॉप के साथ हुआ था. उस बातचीत में तमन्ना ने यह शेयर किया था कि कैसे उनके गाने ‘आज की रात’ को लेकर मदर्स से उन्हें मज़ेदार रिएक्शन मिले है. उन्होंने कहा था, ‘मैं आपको नहीं बता सकती कि कितनी माएं मुझे फोन करके कहती हैं कि उनका बच्चा तभी खाना खाएगा या सोएगा जब ‘आज की रात’ चलेगा। बच्चे अपने डायपर में ही डांस करने लगते हैं!.’ तमन्ना ने यह भी स्पष्ट किया था कि छोटे बच्चे गाने के बोल नहीं समझते, लेकिन वे म्यूजिक की धुन और रिदम को एंजॉय करते हैं. उनका मकसद बस यही बताना था कि म्यूजिक हर उम्र के लोगों में ऊर्जा और खुशी भर सकता है.
