Instagram : kingkhandiaries

Shahrukh Khan के 60वें बर्थडे पर रखा गया स्पेशल फैन मीट, शाम को बालकनी से कराएंगे अपना दीदार

आज मुंबई शहर पूरी तरह से शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के रंग में रंगा हुआ है. दुनियाभर में करोड़ों दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार आज अपना 60वां बर्थडे मना रहे हैं. जैसा कि हर साल होता है, इस बार भी ‘किंग खान’ का जन्मदिन उनके फैंस के लिए एक यादगार दिन बनने वाला है.

सुबह से ही बांद्रा के ‘मन्नत’’ के बाहर हजारों फैंस की भीड़ दिखाई देने लगी. कोई पोस्टर लेकर आया, कोई केक लेकर, तो कोई बस उम्मीद लेकर खड़ा था कि शायद किंग खान की एक झलक देखने को मिल जाए. देश के अलग-अलग राज्यों से आए लोग मन्नत के बाहर जमा हैं, और वहां का माहौल किसी मेले से कम नहीं लग रहा है.

मन्नत के बाहर जश्न का माहौल

शाहरुख खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सड़कों पर बैनर, पोस्टर और झंडे लगे हैं. लोग ‘हैप्पी बर्थडे शाहरुख’ के नारे लगा रहे हैं. कई फैंस रातभर मन्नत के बाहर डेरा डालकर बैठे रहे ताकि सुबह के पहले ही पल में वह अपने पसंदीदा सितारे को देख सकें. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी हैशटैग #HappyBirthdaySRK और #KingKhanDay ट्रेंड कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें : हम बाहरी हैं, काम खुद मांगना पड़ता है….Swara Bhasker ने जब किया था Aditay Chopra को मैसेज, हो गई थी रिजेक्ट

फैंस के लिए खास कार्यक्रम

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आज शाम 4 बजे बांद्रा के बालगंधर्व रंगमंदिर में शाहरुख खान के सम्मान में एक स्पेशल फैन मीट ऑर्गनाइज की जा रही है. यह इवेंट सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है जिनके पास शाहरुख के आधिकारिक फैन क्लब द्वारा दिए गए स्पेशल पास हैं. आम जनता या मीडिया को प्रवेश की अनुमति नहीं है. इवेंट में सिर्फ शाहरुख के सच्चे और डेडिकेटेड फैंस शामिल होंगे.

वेन्यू पर भीड़ का कंट्रोल

फैंस की एक्साइटमेंट को ध्यान में रखते हुए रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ऑफिस से इन पासों का डिस्ट्रीब्यूशन किया गया ताकि वेन्यू पर भीड़ कंट्रोल में रहे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख इस इवेंट में अपने फैंस से मुलाकात करेंगे, उनसे बातचीत करेंगे और शायद मंच से संबोधित भी करेंगे. इसी बीच मन्नत के अंदर भी जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. स्टाफ के लोग गेट और बालकनी की सफाई करते नजर आए, क्योंकि हर साल की तरह उम्मीद है कि शाहरुख शाम को बालकनी में आकर अपने फैंस का अभिवादन करेंगे. हालांकि घर के भीतर कुछ मरम्मत का काम अभी जारी है, लेकिन शाहरुख इस परंपरा को जारी रखने के लिए कमिटमेंट हैं.

पिछले साल फैंस हो गए थे नाराज

पिछले साल जब शाहरुख अपने घर से बाहर नहीं आए थे, तो फैंस निराश रह गए थे. लेकिन इस बार उम्मीदें दोगुनी हैं. माना जा रहा है कि शाम को वह पहले बांद्रा के इस खास फैन इवेंट में हिस्सा लेंगे और फिर अपने घर लौटकर मन्नत की बालकनी से फैंस का आभार जताएंगे.

ये भी पढ़ें : जूता मारने का मन करता है….Anurag Kashyap का तीखा तंज, बताया लोग क्यों कहते हैं नशेड़ी

सोशल मीडिया पर शाहरुख का मजेदार अंदाज

शाहरुख खान ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हैंडल पर अपने फैंस के साथ ‘आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा, जिसमें उन्होंने हमेशा की तरह मजाकिया और हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिए. जब एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या वह मन्नत की बालकनी से फैंस को हाथ हिलाकर अभिवादन करेंगे, तो शाहरुख ने हंसते हुए लिखा, ‘ज़रूर! लेकिन शायद हार्ड हैट पहननी पड़ेगी!; एक अन्य फैन ने उनसे कहा कि वह मुंबई पहुंच गया है लेकिन होटल में कमरा नहीं मिला, तो शाहरुख ने मजाक में लिखा, ‘मन्नत में तो आजकल मेरे पास भी कमरा नहीं है…भाड़े पर रह रहा हूं!.’

फिल्म जगत से मिला प्यार

शाहरुख खान के बर्थडे पर फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, फराह खान, करण जौहर, दीपिका पादुकोण, और आलिया भट्ट जैसे नामी शख्सियतों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाइयां दीं. हर किसी ने अपनी यादें और शुभकामनाएं शेयर कीं.

More From Author

X : @Amarrrrz

भारतीय रेलवे जल्द शुरू करने जा रहा है चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, बेंगलुरु–कोच्चि, फिरोजपुर–दिल्ली, वाराणसी–खजुराहो और लखनऊ–सहारनपुर रूट पर चलेगी नई सेवाएं

X : @saifahmed75

बांग्लादेश CID ने अखबारों में जारी किया नोटिस, ढाका कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को देशद्रोह मामले में किया घोषित फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *