Youtube : Prime Video India

The Family Man 3 का धमाका! 21 नवंबर को लौट रहे हैं Manoj Bajpayee बतौर श्रीकांत तिवारी

The Family Man Season 3 Date Announcement : प्राइम वीडियो की सबसे पॉपुलर और चर्चित सीरीज़ ‘द फैमिली मैन’ (The Family Man 3) आखिरकार अपने तीसरे सीज़न के साथ लौट रही है. पिछले दोनों सीज़नों ने दर्शकों को रोमांच, एक्शन का डोज़ देने आ रही है जिसका हर कोई इस सीरीज़ का दीवाना है, अब 21 नवंबर, 2025 को इसका तीसरा और सबसे बड़ा सीज़न रिलीज़ होने जा रहा है. यह सीरीज़ मशहूर निर्देशक जोड़ी राज और डीके द्वारा बनाई गई है, जिन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस डी2आर फिल्म्स के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है. ‘द फैमिली मैन’ का तीसरा पार्ट अब तक के सबसे बड़े और इंट्रेस्टिंग मिशन को लेकर आने वाला है, जिसमें कहानी और एक्शन दोनों ही एक नए लेवल पर दिखेंगे.

एक बार फिर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) इस सीरीज़ में अपने सबसे चर्चित किरदार श्रीकांत तिवारी के रूप में नज़र आएंगे. वह एक ऐसे खुफिया अधिकारी हैं जो अपने देश की सुरक्षा के लिए हर जोखिम उठाते हैं, लेकिन साथ ही एक प्यार करने वाले पति और जिम्मेदार पिता के रूप में भी अपनी पारिवारिक ज़िंदगी को बैलेंस्ड करने की कोशिश करते हैं. श्रीकांत का यह डबल रोल एक तरफ़ ऑफिस में देश के दुश्मनों से लड़ना और दूसरी तरफ़ घर में बच्चों की शिकायतों से निपटना दर्शकों को हमेशा से बेहद पसंद आया है.

ये भी पढ़ें : क्यों एक्टिंग से दूर हैं Amitabh Bachchan की नाती Navya Naveli Nanda? एक्टिंग को नहीं इन चीजों में हैं दिलचस्पी

कहानी पहले से ज़्यादा बड़ी और खतरनाक

राज और डीके के मुताबिक़, इस बार की कहानी पहले से कहीं ज़्यादा एक्शन, रहस्य और भावनाओं से भरी होगी. उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ सालों में दर्शकों ने ‘द फैमिली मैन’ को जो प्यार और सम्मान दिया है, वह अविश्वसनीय है. हमें पता है कि दर्शक लंबे समय से इसका इंतज़ार कर रहे हैं, और हम चाहते थे कि यह इंतज़ार वाकई में सार्थक साबित हो.’ उन्होंने आगे बताया, ‘इस सीज़न में कहानी का रुख बदलेगा। अब शिकारी खुद शिकार बन जाता है। श्रीकांत को इस बार एक ऐसे दुश्मन का सामना करना होगा, जो सिर्फ उसके करियर के लिए नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार के लिए खतरा बन जाएगा.’

नए चेहरे और दमदार एक्टिंग

इस बार कहानी में कुछ नए किरदार भी शामिल किए गए हैं. जयदीप अहलावत रहस्यमय विलेन रुक्मा के रूप में नजर आएंगे और निमरत कौर भी एक अहम भूमिका मीरा निभा रही हैं. इन दोनों के जुड़ने से सीरीज़ में सस्पेंस और इमोशन का स्तर और बढ़ गया है. वहीं, पुराने पसंदीदा किरदार भी इस सीज़न में लौट रहे हैं. शारिब हाशमी (जेके तलपड़े), प्रियामणि (सुचित्रा तिवारी), अश्लेषा ठाकुर (धृति), वेदांत सिन्हा (अथर्व), श्रेया धनवंतरी (ज़ोया) और गुल पनाग (सलोनी) फिर से कहानी में जान डालेंगे.

‘द फैमिली मैन’ सीजन 3 कब और कहां देखें?

‘द फैमिली मैन’ सीज़न 3 को आप 21 नवंबर, 2025 से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. यह शो एक साथ भारत सहित 240 से ज़्यादा देशों और क्षेत्रों में रिलीज़ किया जाएगा. अगर आपने इसके पहले के दोनों सीज़न नहीं देखे हैं, तो वे अभी भी प्राइम वीडियो पर अवेलेबल हैं और तीसरा सीज़न देखने से पहले उन्हें देखना एक शानदार अनुभव रहेगा.

ये भी पढ़ें : हर मुसलमान को देखना चाहिए…Emraan Hashmi ने की कोर्टरूम ड्रामा ‘Haq’ देखने की अपील

नए दुश्मन नई मुसीबत

तीसरे सीज़न में श्रीकांत तिवारी को एक ऐसे राष्ट्रीय और व्यक्तिगत संकट का सामना करना होगा, जो उसकी सोच और सीमाओं दोनों की परीक्षा लेगा. वह देश के अंदर और बाहर, दोनों ओर से दुश्मनों से घिरा है. उसे न केवल आतंक के नए जाल को सुलझाना है, बल्कि अपने परिवार को भी इस खतरे से बचाना है. कहानी में कई अप्रत्याशित मोड़ आएंगे, और दर्शक अंत तक यह सोचते रहेंगे कि कौन किसके साथ है.

More From Author

Instagram : therealemraan

हर मुसलमान को देखना चाहिए…Emraan Hashmi ने की कोर्टरूम ड्रामा ‘Haq’ देखने की अपील

X : @myogiadityanath

योगी आदित्यनाथ सरकार का मेगा फेरबदल: 46 IAS और 27 PCS अधिकारियों के तबादले