X : @BiggBoss_Tak

तुमने मुझे मजाक समझा! Bigg Boss 19 की फटकार, अभिषेक-अशनूर सीधे नॉमिनेट!

‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) में उस वक्त ड्रामा बहुत ज्यादा बढ़ गया, जब दो प्रतियोगी अभिषेक बजाज और अशनूर कौर शो के सबसे साधारण और जरूरी नियम को तोड़ बैठे। वो नियम था. माइक को सही तरीके से पहनना. लाइव फीड की ताजा खबरों के मुताबिक, प्रोडक्शन टीम ने कई बार चेतावनी दी, लेकिन फिर भी दोनों बिना माइक लगाए आपस में बातें करते हुए पकड़े गए. इससे घर में हंगामा मच गया.

नए प्रोमो वीडियो में बिग बॉस खुद पूरे घर के सामने अभिषेक और अशनूर को डांटते नजर आ रहे हैं. ‘बिग बॉस’ ने गुस्से में कहा, ‘अभिषेक, अशनूर, तुमने मुझे मजाक समझ रखा है क्या? सजा के तौर पर, अब तुम दोनों को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया जाएगा.’ इस फैसले के बाद घर में बहस शुरू हो गई। कुछ लोग इसे बहुत सख्त सजा बता रहे थे, तो कुछ इसे सही ठहरा रहे थे। सबकी राय अलग-अलग थी.

आपस में भिड़े गौरव-शहबाज

इस बीच, गौरव खन्ना ने अभिषेक और अशनूर का पक्ष लिया. उन्होंने कहा, ‘मैं तो चाहता हूं कि दोनों को नॉमिनेट किया जाए, लेकिन सिर्फ इन्हीं दो को नॉमिनेट करना थोड़ा ज्यादा हो रहा है.’ गौरव का ये बचाव दूसरे घरवालों को पसंद नहीं आया. खासकर शहबाज बदेशा को ये बात बहुत चुभ गई. शहबाज ने गौरव पर गुस्सा निकालते हुए कहा, ‘तुम दोगले इंसान हो.’ गौरव ने हार नहीं मानी और जवाब दिया, ‘ये तो असली शहबाज है.’ इससे दोनों के बीच तीखी झड़प हो गई. शहबाज ने गौरव पर आरोप लगाया कि वो घर में गुटबाजी करवा रहे हैं और लोगों को बांट रहे हैं. माहौल और गर्म हो गया.

ये भी पढ़े : साराभाई वर्सेज साराभाई फेम Satish Shah का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

घर में फैला तनाव

इसी दौरान कुणिका सदानंद ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. उन्होंने गौरव से कहा, “चुप हो जाओ, शांति रखो. लेकिन गौरव ने उल्टा उन्हें डांट दिया, ‘चुप क्यों रहूं? आप मेरी टीचर हो क्या? आप खुद चुप रहो.’ इससे घर के लोग दो हिस्सों में बंट गए. एक-दूसरे पर चिल्लाने की आवाजें गूंजने लगी. तनाव चरम पर पहुंच गया.

ये भी पढ़े : बस यही करते रहो तुम लोग….Farah Khan का पैपराजी पर फूटा गुस्सा

नॉमिनेट रहेंगे या मिलेगी सजा

आखिरकार बिग बॉस ने हस्तक्षेप किया. उन्होंने घर के कप्तान मृदुल तिवारी को आदेश दिया कि वो फैसला करें- अभिषेक और अशनूर सिर्फ नॉमिनेट रहेंगे या उन्हें कोई और सजा दी जाएगी. कप्तान को ये जिम्मेदारी सौंपी गई. ‘बिग बॉस 19’ में ऐसे अनपेक्षित दोस्तियां, जोरदार बहसें और सख्त अनुशासन की घटनाएं लगातार हो रही हैं. इससे दर्शक पूरी तरह बंधे हुए हैं. सीजन का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर 2025 को होने वाला है. लेकिन अफवाहें हैं कि एक नया वाइल्ड कार्ड एंट्री आने से फिनाले को दो हफ्ते और आगे बढ़ाया जा सकता है। शो का रोमांच अभी और बाकी है!.

बसीर-नेहल हुए बेघर

बीते रविवार वीकेंड के वार में बेहद शॉकिंग पल देखने को मिला जब कम वोटो के आधार पर नेहल चुडासमा और बसीर अली घर से बाहर हो गया. उनका निकलना पूरे घरवालों के लिए हैरान कर देने वाला था. हालांकि उस एविक्शन से किसी को भी उम्मीद नहीं थी क्योंकि दर्शकों के बीच वीकेंड के वार से पहले अफवाहें थी कि अमाल मलिक अपनी हेल्थ इशू के चलते घर से बाहर हो सकते है. लेकिन रविवार के वीकेंड के वार ने बाजी पलटी नेहल और बसीर के फैंस को जोरदार झटका दिया। इस दौरान जहां बसीर सबसे मिलकर गए, वहीं नेहल ने फरहाना और तान्या को इग्नोर किया और दोनों से मिलने से इंकार कर दिया। नेहल ने जाते-जाते कहा कि तान्या तुमने जो किया वो मैं पूरी जिंदगी नहीं भूलूंगी और फरहाना को कहा, ‘तुमने मेरा दिल तोड़ा है.’ बता दें कि, शो में चार चांद लगाने के लिए पहले मीका सिंह अपने न्यू एल्बम का प्रमोशन करने पहुंचें थे और उन्होंने घरवालों के साथ मजेदार टास्क भी करवाएं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा अपनी अपकमिंग फिल्म जटाधरा का प्रमोशन करने पहुंची थी. जहां उन्होंने घरवालों को बताया कि वह फिल्म में एक पिशाचसनी का किरदार निभा रही है.

More From Author

Create By AI

दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास 20 साल की छात्रा पर तेज़ाब हमला, दोनों हाथ बुरी तरह झुलसे

Instagram : navyananda

क्यों एक्टिंग से दूर हैं Amitabh Bachchan की नाती Navya Naveli Nanda? एक्टिंग को नहीं इन चीजों में हैं दिलचस्पी

3 thoughts on “तुमने मुझे मजाक समझा! Bigg Boss 19 की फटकार, अभिषेक-अशनूर सीधे नॉमिनेट!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *