Instagram : zarnagarg, dollysingh

Dolly Singh और Zarna Garg ने जीता इंस्टाग्राम का पहला रिंग्स अवॉर्ड, 25 कंटेंट क्रिएटर्स में इस लिस्ट में शामिल

इंस्टाग्राम ने अपने पहले रिंग्स अवॉर्ड्स के 25 विजेताओं की अनाउंसमेंट की है, जिसमें भारत की मशहूर कंटेंट क्रिएटर्स डॉली सिंह (Dolly Singh) और ज़र्ना गर्ग (Zarna Garg) भी शामिल हैं. यह अवार्ड उन लोगों को दिया जाता है जो अपनी क्रिएटिविटी में जोखिम लेने से नहीं डरते और अपने अनोखे अंदाज़ में काम करते हैं. इन विनर्स में अकी और कोइची, ओलिविया डीन, और कोल बेनेट जैसे अन्य नाम भी शामिल हैं.

हर विनर को मशहूर फैशन डिज़ाइनर और इस साल के डिसाइडर पैनल की मेंबर ग्रेस वेल्स बोनर द्वारा डिज़ाइन की गई एक खास सोने की अंगूठी दी जाएगी। इसके साथ ही, जब वे इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करेंगे, तो उनकी स्टोरी में एक डिजिटल गोल्ड रिंग दिखाई देगी. इसके अलावा, वे अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल के लाइक बटन और बैकग्राउंड का रंग भी अपनी पसंद के अनुसार बदल सकेंगे.

ये मेरी हिम्मत का सम्मान है

डॉली सिंह ने अपनी एक हालिया पोस्ट में इस अचीवमेंट के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘जब मुझे इस अवार्ड के बारे में पहली बार पता चला, तो मैं बहुत इमोशल हो गई और मेरी आंखों में आंसूआ गए. यह मेरे लिए एक तरह की मान्यता थी. पिछले कुछ सालों में, मैंने बहुत सारे नए एक्सपेरिमेंट्स किए, जोखिम उठाए, और ऐसी चीज़ें कीं जो दूसरों से अलग थी. इस दौरान मुझे कई बार असफलताओं का सामना करना पड़ा और मेरे काम पर कई सवाल भी उठे. लेकिन यह अवार्ड मेरे लिए मेरी मेहनत और हिम्मत का सम्मान है.’

ये भी पढ़े : Dangal स्टार Zaira Wasim ने रचाया निकाह, एमराल्ड रिंग और मेहंदी के साथ शेयर की तस्वीरें

अवार्ड लिस्ट में स्टैंडअप कॉमेडियन ज़र्ना गर्ग भी शामिल

वहीं, ज़र्ना गर्ग ने अपने मजेदार और अनोखे अंदाज़ में इस जीत का जश्न मनाया. उन्होंने एक अनानास के साथ अपनी खुशी ज़ाहिर की और अपने हास्य भरे अंदाज़ में कहा, ‘मुझे नोबेल पुरस्कार नहीं मिला, न ही मैंने कोई विज्ञान या गणित ओलंपियाड जीता. मैंने वो पुलित्ज़र अवार्ड भी नहीं जीता जो कहानियां या नाटक लिखने के लिए मिलता है. लेकिन मुझे इंस्टाग्राम का सबसे शानदार क्रिएटर का अवार्ड मिला. अब मेरे माता-पिता समाज में मुंह कैसे दिखाएंगे?’ उनकी इस बात में उनके मज़ाकिया अंदाज़ के साथ-साथ उनकी मेहनत और लगन की झलक भी दिखती है.

ये भी पढ़े : कौन हैं चार्टेड अकॉउंटेड Mohit Yadav? शार्क टैंक के पांचवें सीजन में होंगे जज

पसंदीदा क्रिएटर्स को नॉमिनेट

इन विनर्स का सिलेक्शन एक खास डिसाइडर पैनल ने किया, जिसमें इंस्टाग्राम के सीईओ एडम मोसेरी, मशहूर फिल्म निर्माता स्पाइक ली, अमेरिकी यूट्यूबर मार्क्स कीथ ब्राउनली (जिन्हें एमकेबीएचडी के नाम से जाना जाता है), और अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर इलोना माहेर शामिल थे. इस पैनल ने अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को नॉमिनेट किया और फिर वोटिंग के ज़रिए अंतिम 25 विनर्स को चुना.

More From Author

Create By AI

Diwali 2025 : पटाखों के धुएं और शोर से बुजुर्गों की सेहत का रखें ध्यान; ज़रूरी है ये सावधानियां

AIMIM की पहली सूची: बिहार चुनाव 2025 में नई रणनीति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *