X Handle : @ayush9196

कनाडा में फिर चली गोलियां! Kapil Sharma के Kups Cafe पर तीसरी बार हमला, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली जिम्मेदारी

कनाडा के सरे (Surrey) शहर में मशहूर भारतीय कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कैफ़े ‘कप्स कैफ़े‘ (Kups Café) पर एक बार फिर से गोलीबारी की घटना सामने आई है. यह पिछले कुछ महीनों में तीसरी बार है जब उनके कैफ़े को निशाना बनाया गया है. इस ताज़ा हमले ने एक बार फिर स्थानीय पुलिस और भारतीय समुदाय को चिंता में डाल दिया है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैफ़े परिसर में कम से कम तीन राउंड गोलियां चलाई गईं, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, गोली चलने के तुरंत बाद कैफ़े के बाहर का दृश्य देखा जा सकता है. आसपास अफरा-तफरी का माहौल था और लोग दहशत में दिखाई दे रहे थे.

गिरोह की जिम्मेदारी

इस वारदात के कुछ ही समय बाद, कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और कुलवीर सिद्धू उर्फ नेपाली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इस हमले की जिम्मेदारी ली. उन्होंने खुलेआम दावा किया कि यह हमला उनके गिरोह द्वारा किया गया है. पुलिस अब यह जांचने में जुटी है कि इन दावों में कितनी सच्चाई है और इसके पीछे की असली वजह क्या है?.

पहले भी हो चुके हैं हमले

यह पहली बार नहीं है जब कपिल शर्मा के कैफ़े को निशाना बनाया गया हो. इससे पहले 10 जुलाई को पहली बार कैफ़े पर गोलीबारी हुई थी. उस समय पुलिस को शक था कि इस घटना में लाडी गिरोह का हाथ है, जिसका संबंध प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से बताया जाता है. इसके बाद, 7 अगस्त को दूसरी बार फायरिंग की घटना घटी थी. उस हमले में लगभग 25 से ज़्यादा राउंड गोलियां चलाई गई थीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी. इन हमलों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए थे, जिनमें गोली चलने की आवाजें और आसपास भगदड़ का माहौल साफ़ देखा जा सकता था.

ये भी पढ़े : थिएटरों में सन्नाटा, लेकिन ओटीटी पर धमाल! दिवाली वीकेंड में दो कन्नड़ फिल्में Elumale और Andondittu Kaala डिजिटल रिलीज़ को तैयार

कपिल शर्मा और परिवार की सुरक्षा चिंता

कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ, जो इस कैफ़े के संयुक्त मालिक हैं, अब सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क हो गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कपिल को हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकियां मिली थी. यह वही गिरोह है जिसने पहले पंजाब में कपिल शर्मा की एक संपत्ति पर हमले की जिम्मेदारी ली थी. अब माना जा रहा है कि कपिल शर्मा को कनाडा पुलिस की ओर से विशेष सुरक्षा (Police Protection) प्रदान की जा सकती है. वहीं, भारतीय उच्चायोग भी इस मामले की बारीकी से निगरानी कर रहा है, ताकि कपिल और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

पुलिस जांच जारी

सरे पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे कैफ़े के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान, और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच कर रहे हैं. स्थानीय समुदाय से भी अपील की गई है कि अगर किसी ने कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी है, तो तुरंत पुलिस को जानकारी दे.

भारतीय समुदाय में दहशत

कनाडा में बसे भारतीय मूल के लोगों में इस घटना के बाद डर और आक्रोश दोनों का माहौल है, कपिल शर्मा, जो भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने के लिए जाने जाते हैं, अब बार-बार अपने ही कैफ़े पर हो रहे हमलों के कारण चर्चा में हैं लेकिन इस बार वजह हंसी नहीं, बल्कि हिंसा है.

More From Author

Image From : IMDB

थिएटरों में सन्नाटा, लेकिन ओटीटी पर धमाल! दिवाली वीकेंड में दो कन्नड़ फिल्में Elumale और Andondittu Kaala डिजिटल रिलीज़ को तैयार

क्या सचमुच Tata Motors Share Crash हुआ 40%? — Tata Motors Demerger की पूरी सच्चाई ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *