Image From : IMDB

थिएटरों में सन्नाटा, लेकिन ओटीटी पर धमाल! दिवाली वीकेंड में दो कन्नड़ फिल्में Elumale और Andondittu Kaala डिजिटल रिलीज़ को तैयार

इस दिवाली कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह हफ्ता थोड़ा शांत नज़र आ रहा है, क्योंकि इस बार सिनेमाघरों में कोई बड़ी नई कन्नड़ फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही है. वहीं दूसरी तरफ़, ऋषभ शेट्टी की ‘कंतारा चैप्टर 1’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों को खींच रही है. टिकट बुकिंग साइट्स पर 17 अक्टूबर के लिए दो नई कन्नड़ फिल्मों ‘टाइमपास’ और ‘प्रेमिगला गमनक्के’ के नाम जरूर लिस्ट किए गए हैं, लेकिन अभी तक इनकी एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है. यह भी देखना दिलचस्प होगा कि आखिरकार इन फिल्मों को कितने थिएटर और शो मिलते हैं, क्योंकि इसी हफ्ते कई बड़ी तमिल और तेलुगु फिल्में रिलीज़ हो रही हैं जैसे कि ‘बाइसन’, ‘ड्यूड’, ‘डीज़ल’ और ‘तेलुसु कड़ा’. जाहिर है, इस कारण कन्नड़ फिल्मों के लिए स्क्रीन हासिल करना थोड़ा मुश्किल होगा।

लेकिन, जहां थिएटरों में हलचल कम है, वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कन्नड़ फिल्मों का जलवा देखने को मिलेगा। दिवाली के त्योहारों के बीच, एक नहीं बल्कि दो कन्नड़ मूल फिल्में दर्शकों के सामने आ रही हैं. इनमें से एक फिल्म है ‘एक लव या’ फेम एक्टर राणा की दूसरी फिल्म, जिसे थिएटर में अच्छा रिस्पांस मिला था. वहीं दूसरी फिल्म है विनय राजकुमार की, जो भले बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं चली, लेकिन ओटीटी पर इसे नए दर्शक मिल सकते हैं. नीचे इस हफ्ते यानी 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2025 के बीच रिलीज़ होने वाली कन्नड़ फिल्मों की जानकारी दी गई है.

1. एलुमाले (Elumale)

यह फिल्म एक नए निर्देशक पुनीत रंगास्वामी द्वारा बनाई गई है, जबकि इसके निर्माता हैं मशहूर फिल्ममेकर थरुन सुधीर. जब कोई नया निर्देशक किसी अनुभवी निर्माता के साथ काम करता है, तो दर्शकों की उम्मीदें खुद-ब-खुद बढ़ जाती हैं, और एलुमाले ने भी इन्हें निराश नहीं किया. इस फिल्म में एक लव या फेम राणा ने अपनी दूसरी फिल्म में एक्टिंग किया है. उनके साथ हैं ‘महानति’ फेम प्रियंका अचार, जो फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं. कहानी दो प्रेमियों की है जो अपनी किस्मत से जूझ रहे हैं. राणा का किरदार एक ऐसी मुसीबत में फंस जाता है जो पुलिस द्वारा रचे गए एक खतरनाक सौदे से जुड़ी होती है, जबकि प्रियंका अपने परिवार से भागकर उसके पास पहुंचती है. सवाल यह है कि क्या ये दोनों अपने प्यार को बचा पाएंगे और खुशहाल ज़िंदगी जी पाएंगे या किस्मत इन्हें फिर से अलग कर देगी?. फिल्म का म्यूजिक मशहूर संगीतकार डी. इम्मान ने दिया है, और कलाकारों की टीम में किशोर, राकेश मैया, टी.एस. नागभरण और जगपति बाबू जैसे नाम शामिल हैं.

  • स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Zee5 (OTTplay Premium पर भी उपलब्ध)
  • रिलीज़ की तारीख: 17 अक्टूबर 2025

अन्दोंदित्तु काला (Andondittu Kaala)

एक्टर विनय राजकुमार को अक्सर उनके स्क्रिप्ट सिलेक्शन के लिए सराहा जाता है, भले ही उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट न हों. उनकी फिल्म ‘अन्दोंदित्तु काला’ भी कुछ ऐसी ही है सोचने पर मजबूर करने वाली, लेकिन सीमित रिलीज़ के कारण ज्यादा दर्शकों तक नहीं पहुंच पाई. यह फिल्म लंबे समय से बन रही थी और आखिरकार हाल ही में थिएटरों में रिलीज़ हुई. कहानी एक महत्वाकांक्षी फिल्ममेकर की है जो सिनेमा की दुनिया में नाम और पैसा कमाने के सपने देखता है, लेकिन रास्ता आसान नहीं होता. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे सपनों की कीमत चुकानी पड़ती है और असल ज़िंदगी कितनी मुश्किल हो सकती है. विनय के साथ फिल्म में अदिति प्रभुदेवा, निशा रविकृष्णन, अरुणा बलराज और मोहन जुनेजा जैसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपने-अपने किरदारों को सजीव बना दिया है.

  • स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Sun NXT (OTTplay Premium पर भी उपलब्ध)
  • रिलीज़ की तारीख: 17 अक्टूबर 2025

कुल मिलाकर, यह हफ्ता भले थिएटरों के लिए शांत हो, लेकिन ओटीटी पर कन्नड़ सिनेमा के दर्शकों के लिए दिलचस्प कहानियां लेकर आ रहा है. एक ओर जहां ‘एलुमाले’ रोमांस और थ्रिल का मिश्रण है, वहीं ‘अन्दोंदित्तु काला’ सपनों और संघर्ष की गहराई को उजागर करती है. दोनों ही फिल्में उन दर्शकों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं जो अपने घर बैठे कन्नड़ सिनेमा का आनंद लेना चाहते हैं.

More From Author

Image From - IMDB

एंटरटेनमेंट वाली दिवाली! ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आ रहे हैं रोमांच से भरी ये फिल्में, देखे- Inside Furioza से Final Destination Bloodlines

X Handle : @ayush9196

कनाडा में फिर चली गोलियां! Kapil Sharma के Kups Cafe पर तीसरी बार हमला, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *