FASTag Recharge: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सफाई को बढ़ावा देने के लिए स्पेशल कैंपेन 5.0 के तहत क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज की शुरुआत की है। जिसके तहत यदि कोई यात्री हाईवे पर गंदे टॉयलेट की फोटो ‘राजमार्ग यात्री’ ऐप पर अपलोड करता है, तो उसे 1,000 रुपये का FASTag रिचार्ज इनाम मिलेगा। यह अभियान 31 अक्टूबर 2025 तक चलेगा और केवल NHAI के अधीन टॉयलेट्स पर लागू होगा।
यह भी पढ़े: आपको मालामाल कर देगी इस घास की खेती, कम पैसे लगाकर फटाफट करें शुरू
FASTag में मिलेगा 1 हजार का इनाम
इस योजना के तहत, हाईवे यात्री ‘राजमार्ग यात्री’ (Rajmargyatra) ऐप के नए संस्करण का उपयोग करके गंदे टॉयलेट की जियो-टैग्ड और टाइम-स्टैम्प्ड फोटो अपलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें अपना नाम, लोकेशन, वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। जांच के बाद यदि रिपोर्ट सही पाई जाती है, तो संबंधित वाहन नंबर पर 1,000 रुपये का FASTag रिचार्ज कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़े: क्या शादी होते ही अपना कैडर बदल सकते हैं IAS अफसर? इन नियमों के हिसाब से होता है फैसला
