Agastya Nanda की फिल्म ‘Ikkis’ का पहला लुक जारी, रूमर्ड गर्लफ्रेंड Suhana Khan ने लुटाया प्यार

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के नाती और श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा अब धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रहे हैं. ज़ोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज़’ से डिजिटल दुनिया में डेब्यू करने के दो साल बाद अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) अब बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उनके थिएटर डेब्यू की फिल्म ‘इक्कीस’ (Ikkis) का पहला लुक आखिरकार जारी कर दिया गया है. इस फिल्म का निर्देशन शानदार सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के लिए मशहूर श्रीराम राघवन ने किया है, जबकि इसे दिनेश विजन के बैनर मैडॉक फिल्म्स के तहत बनाया गया है. फिल्म के मेकर्स ने न सिर्फ इसका पोस्टर रिलीज किया बल्कि इसकी रिलीज डेट की भी अनाउंसमेन्ट की है ‘इक्कीस’ दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘अरुण खेत्रपाल की जयंती पर, इक्कीस एक ऐसी कहानी जो हमेशा हमारे दिलों में ज़िंदा रहेगी अब पूरी हो चुकी है. दिनेश विजन और मैडॉक फिल्म्स प्रेजेंट करते हैं #इक्कीस, श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म परमवीर चक्र पाने वाले भारत के सबसे कम उम्र के अधिकारी की सच्ची और अब तक अनकही कहानी पर आधारित है. फिल्म दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.’ इस पोस्ट के साथ अगस्त्य नंदा ने भी एक ईमोशनल नोट शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘वो इक्कीस का था, इक्कीस का ही रहेगा. यह लाइन अरुण खेत्रपाल के साहस और उनके शौर्य को डेडिकेटेड है, जिन्होंने मात्र 21 साल की उम्र में देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था.

अगस्त्य नंदा का किरदार

‘इक्कीस’ में अगस्त्य नंदा, भारतीय सेना के बहादुर अधिकारी सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभा रहे हैं. अरुण खेत्रपाल 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान बसंतर की लड़ाई में शहीद हो गए थे. उन्होंने आखिरी सांस तक दुश्मन से लड़ाई लड़ी और देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए. उनकी वीरता के सम्मान में उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र जो भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान है दिया गया. फिल्म ‘इक्कीस’ इस निडर सैनिक के साहस, देशभक्ति और बलिदान की मोटिवेशनल कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश है.

फिल्म की स्टार कास्ट

अगस्त्य नंदा के साथ फिल्म में कई बड़े कलाकार शामिल हैं. जयदीप अहलावत एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते नज़र आएंगे। धर्मेंद्र का इस फिल्म में एक मजबूत और भावनात्मक रोल बताया जा रहा है. उनके अलावा सिकंदर खेर भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। वहीं सबसे बड़ी बात यह है कि इस फिल्म से अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है.

खुशी से झूमी रूमर्ड गर्लफ्रेंड

इक्कीस फिल्म का पहला लुक सामने आने के बाद से फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. वहीं सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी इस खबर से बेहद खुश नजर आईं. सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर “इक्की” का पोस्टर पोस्ट किया, लेकिन कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखा. सुहाना और अगस्त्य को उनकी डेब्यू फिल्म ‘द आर्चीज’ में देखा जा चुका है. दोनों को लेकर कई बार डेटिंग रूमर्ड भी सामने आई है

फिल्म का टीज़र

फिल्म का टीज़र इस साल मई में रिलीज किया गया था, जिसने दर्शकों के दिलों को छू लिया. टीज़र की शुरुआत एक बेहद इमोशनल सीन्स से होती है. 1971 की जंग के दौरान अरुण खेत्रपाल के पिता को एक पत्र मिलता है, जिसमें यह लिखा होता है कि उनके बेटे ने 16 दिसंबर को लड़ाई में वीरगति प्राप्त की. इसके बाद टीज़र में युद्ध के मैदान के दृश्य दिखते हैं टैंक, गोलाबारी और जवानों का संघर्ष. बैकग्राउंड में आवाज़ आती है जो इस युद्ध नायक की बहादुरी और अडिग आत्मविश्वास को दर्शाती है. अंत में अगस्त्य नंदा के चेहरे की एक झलक दिखाई जाती है मिट्टी से सना चेहरा, आंखों में दृढ़ता और देश के लिए मर मिटने का जज़्बा.

More From Author

Birth Certificate: अब जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नहीं काटने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, घर बैठे कर सकते हैं अप्लाई

Birth Certificate: अब जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नहीं काटने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, घर बैठे कर सकते हैं अप्लाई

KBC के मंच पर फिर दिखा ओवरकॉन्फिडेंस का असर, दो साल बाद वायरल हुआ ‘गूगल बॉय’ विराट अय्यर का वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *