IND vs AUS ODI 2025: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत लौटा यह दिग्गज खिलाड़ी, 19 अक्टूबर से शुरू होनी है श्रृंखला

IND vs AUS ODI 2025: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत लौटा यह दिग्गज खिलाड़ी, 19 अक्टूबर से शुरू होनी है श्रृंखला

IND vs AUS ODI 2025: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर से होना है। इस वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी हो चुका है। इस सीरीज में भारतीय टीम के 2 दिग्गज खिलाडियों की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी होने जा रही है। विराट कोहली और रोहित शर्मा लगभग 7 महीने के बाद भारत के लिए मैदान में खेलते दिखाई देंगें।

फैंस को इस सीरीज का बहुत बेसब्री से इंतजार है। भारतीय टीम नए कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में 15 अक्टूबर को नई दिल्ली से पर्थ के लिए रवाना होगी और टीम के ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने से पहले विराट कोहली आरसीबी के आईपीएल 2025 जीतने के बाद पहली बार भारत लौटे हैं।

भारत पहुंचे पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (IND vs AUS ODI 2025)

आज सुबह नई दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय विराट कोहली की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले एक नए लुक में नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद पहली बार एक्शन में नज़र आएंगे, जहाँ भारत ने जीत हासिल की थी।

विराट फिलहाल केवल 50 ओवरों का प्रारूप ही खेल रहे हैं, क्योंकि उन्होंने 2024 विश्व कप के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय और मई 2025 में टेस्ट मैचों से संन्यास ले लिया था। वनडे टीम में उनके भविष्य और 2027 विश्व कप के लिए उनके चयन पर विचार किया जाएगा या नहीं, इस पर भी अनिश्चितता बनी हुई है।

इससे पहले, रिपोर्टों में कहा गया था कि अगर कोहली और रोहित वनडे टीम में जगह बनाने की दौड़ में बने रहना चाहते हैं, तो उन्हें दिसंबर-जनवरी में होने वाली घरेलू विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए कहा जाएगा। (IND vs AUS ODI 2025)

IND vs AUS ODI 2025

यह भी पढ़े: क्या शादी होते ही अपना कैडर बदल सकते हैं IAS अफसर? इन नियमों के हिसाब से होता है फैसला

More From Author

Business Idea: आपको मालामाल कर देगी इस घास की खेती, कम पैसे लगाकर फटाफट करें शुरू

Business Idea: आपको मालामाल कर देगी इस घास की खेती, कम पैसे लगाकर फटाफट करें शुरू

Birth Certificate: अब जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नहीं काटने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, घर बैठे कर सकते हैं अप्लाई

Birth Certificate: अब जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नहीं काटने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, घर बैठे कर सकते हैं अप्लाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *