मैं तो 9 बजे पहुंच जाता था….Salman Khan ने फ्लॉप फिल्म Sikandar पर की खुलकर बात, A.R. Murugadoss को कसा तंज

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी हालिया रिलीज ‘सिकंदर’ की असफलता पर पहली बार खुलकर बात की। ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार एपिसोड में उन्होंने फिल्म को लेकर कोई पछतावा न होने की बात कही, बल्कि निर्देशक ए.आर. मुरुगादॉस पर शूटिंग शेड्यूल बिगाड़ने का आरोप लगाया। सलमान का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहां फैंस उनकी बेबाकी की तारीफ कर रहे हैं.

शो में कॉमेडियन रवि गुप्ता के सवाल पर सलमान ने हंसते हुए कहा, ‘पुरानी फिल्मों में ‘सूर्यवंशी’ और ‘निश्चय’ का पछतावा है. लेकिन नई फिल्मों में से कोई नहीं। लोग ‘सिकंदर’ को कमजोर बताते हैं, पर मुझे उसका प्लॉट शानदार लगा.’ उन्होंने जोर देकर कहा कि फिल्म की कहानी मजबूत थी, असफलता की जिम्मेदारी निर्देशक पर डाली। यह बयान सलमान के करियर के सबसे ईमानदार पलों में से एक माना जा रहा है, जहां उन्होंने क्रिटिक्स की आलोचना को सिरे से खारिज कर दिया।

मुरुगादॉस पर सरकास्टिक हमला
दरअसल भाईजान ने मुरुगादॉस की पुरानी टिप्पणी का जिक्र करते हुए कटाक्ष किया और कहा, ‘मैं रात 9 बजे पहुंच जाता था.’ मुरुगादॉस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सलमान रात 8 बजे के बाद ही सेट पर आते थे, जिससे दिन के सीन रात में शूट करने पड़ते और बच्चे थक जाते। सलमान ने सरकास्टिक अंदाज में जवाब दिया, ‘मैं तो रात 9 बजे तक पहुंच जाता था, इसमें क्या बुराई? वो कहते हैं मैं देरी करता था, लेकिन तब मेरी पसली टूट चुकी थी. फिर भी शूट पर जाता रहा. अब उनकी ‘मधरासी’ में एक्टर सुबह 6 बजे पूछता है कि कब शुरू करें।’ सलमान ने मुरुगादॉस की नई फिल्म पर तंज कसते हुए कहा, ‘वो ‘मधरासी’ बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर है… ‘सिकंदर’ से भी बड़ी! यह कहते हुए उनकी मुस्कान से साफ जाहिर था कि वो असफलता पर मजाक उड़ा रहे हैं.

बिगड़ गए थे हालात
सलमान ने ‘सिकंदर’ की मेकिंग का भी किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि शुरू में यह साजिद नाडियाडवाला और मुरुगादॉस की जोड़ी प्रोडक्शन थी, लेकिन शूटिंग के कुछ समय बाद साजिद बाहर हो गए. फिर मुरुगादॉस साउथ चले गए और फिल्म वहीं पूरी हुई. सलमान ने हंसते हुए बताया, ‘हालात इतने बिगड़ गए कि प्रोडक्शन टीम बदल गई.’ मुरुगादॉस ने सफाई दी थी कि बड़े स्टार के साथ शूटिंग चुनौतीपूर्ण होती है, खासकर बच्चों के सीन रात 2 बजे शूट करने से। लेकिन सलमान का कहना है कि उनकी मेहनत पर सवाल उठाना गलत है.’

इमोशनल स्टोरी का कमजोर रिस्पॉन्स
‘सिकंदर’ में सलमान ने राजकोट के राजा संजय राजकोट उर्फ सिकंदर का रोल किया, जो पत्नी साईश्री (रश्मिका मंदाना) की मौत के बाद ऑर्गन डोनेट तीन लोगों को बचाने निकलता है. मिशन के दौरान बदला लेने वाले राजनेता से टकराव की कहानी एक्शन-इमोशन का मिक्सचर थी. ₹200 करोड़ बजट वाली फिल्म ने Sacnilk के अनुसार ग्लोबल कमाई सिर्फ ₹185 करोड़ की की, जो सलमान की पिछली हिट्स से कम रही. क्रिटिक्स ने इसे उनके करियर की कमजोर कड़ी बताया, लेकिन सलमान का आत्मविश्वास डगमगाया नहीं अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गलवान घाटी’ की शूटिंग में बिजी है.

More From Author

वर्क कल्चर पर छिड़ी बहस के बीच Deepika Padukone के सपोर्ट में आए Diljit Dosanjh

लालू-राबड़ी-तेजस्वी के खिलाफ IRCTC घोटाले में अदालत का फैसला, चुनावी राजनीति में भूचाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *