सहारनपुर: गंगोह पुलिस ने नकली घी और पनीर फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 10 लाख का माल बरामद |

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश |
गंगोह थाना क्षेत्र के गांव सरकड़ में पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली घी और पनीर बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी में करीब 10 लाख रुपये की नकली खाद्य सामग्री और उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ खाद्य अपमिश्रण व अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
बड़ी मात्रा में नकली सामग्री बरामद
पुलिस को लंबे समय से इस अवैध फैक्ट्री की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना पक्की होने पर पुलिस ने टीम बनाकर गांव सरकड़ में छापा मारा। पुलिस ने मौके से जो सामग्री बरामद की उसमें शामिल हैं:
14 क्विंटल नकली घी
60 किलो नकली पनीर
4 क्विंटल मिलावटी क्रीम
4 बोरे मिल्क पाउडर
5 ड्रम रासायनिक
केमिकल्सनकली घी और पनीर बनाने के उपकरण
2 आरोपी की गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में मौजूद दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे बाजार में सस्ते दामों पर नकली घी और पनीर बेचते थे। इन उत्पादों की आपूर्ति स्थानीय दुकानों और छोटे डेयरियों तक की जाती थी।
खाद्य सुरक्षा पर सवाल
इस घटना से एक बार फिर उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ विभाग की निगरानी प्रणाली पर सवाल उठे हैं। नकली घी और पनीर जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए।

पुलिस की कार्रवाई
गंगोह थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य विभाग को भी सूचना दी गई है। जब्त सामग्री को परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है और फैक्ट्री के मालिक की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
जनता से की अपील
पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध खाद्य उत्पाद की जानकारी तत्काल प्रशासन या पुलिस को दें ताकि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
Tags: #Saharanpur #FakeFood #PoliceRaid #FoodAdulteration #GheePaneerScam #FoodSafety #GangohPolice #UttarPradeshNews #BreakingNews
