बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन (Raveena Tandon) इन दिनों अपनी दूसरी पारी में जबरदस्त सफलता हासिल कर रही हैं. लोग उन्हें बहुत पसंद कर रहे हैं और उनके काम की तारीफ कर रहे हैं. उनकी वेब सीरीज ‘आर्यणक’ के बाद से उन्हें लगातार एक के बाद एक कई बड़े प्रोजेक्ट्स मिलते चले जा रहे हैं. साल 2023 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया, जो उनके करियर का एक बहुत बड़ा सम्मान है. अब रवीना को एक और बहुत महत्वपूर्ण और बड़ा रोल मिल गया है. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर अब तक के पूरे जीवन सफर पर आधारित एक फिल्म में उनकी मां हीराबेन मोदी का किरदार निभाने जा रही हैं.
इस फिल्म के बारे में और भी कई दिलचस्प अपडेट्स सामने आ रहे हैं. सबसे खास बात यह है कि अब यह भी पता चल गया है कि फिल्म में पीएम मोदी का रोल कौन सा एक्टर निभाएगा. इससे पहले पीएम मोदी पर बनी एक फिल्म में विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में थे, लेकिन वह फिल्म सिनेमाघरों में ज्यादा सफल नहीं हो पाई थी. अब यह नई फिल्म मोदी जी के जीवन की यात्रा को दिखाएगी, जिसमें उनकी मां के योगदान को विशेष रूप से केंद्र में रखा जाएगा. आइए, विस्तार से जानते हैं कि इस फिल्म में पीएम मोदी का रोल कौन सा साउथ इंडियन एक्टर निभाने वाला है और फिल्म के बारे में क्या-क्या खास बातें हैं.
बेहद खास उनके लिए यह रोल
रिपोर्ट्स के अनुसार, रवीना टंडन इस खास रोल को निभाने के लिए काफी इमोशनल हो गई हैं. जब उन्हें फिल्म की पूरी कहानी सुनाई गई, तो वे इमोशनल हो गईं और उनकी आंखें भर आईं. वे हीराबेन मोदी के किरदार की गहराई, उनकी मजबूती और जटिल भावनाओं को देखकर बहुत प्रभावित हुई हैं. रवीना को लगता है कि यह रोल उनके करियर का एक बहुत महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा. वे इसे निभाने के लिए बेहद एक्ससाइटेड हैं. फिल्म की कहानी पूरी तरह से मां और बेटे के बीच के पवित्र रिश्ते पर आधारित है.
हीराबेन मोदी की जिंदगी की सादगी
इसमें दिखाया जाएगा कि एक मां ने अपने बेटे नरेंद्र मोदी का जीवन बेहतर बनाने के लिए कितने त्याग किए, कितने संघर्ष सहें और कितनी मुश्किलों का सामना किया. हीराबेन मोदी की जिंदगी की सादगी, समर्पण और बलिदान को बड़े पर्दे पर जीवंत किया जाएगा. रवीना टंडन इस फिल्म को लेकर बहुत आशावादी हैं और मानती हैं कि यह दर्शकों के दिल को छूने वाली कहानी होगी. वे इस रोल में खुद को पूरी तरह से डुबोकर एक्टिंग करना चाहती हैं ताकि हीराबेन जी की सच्ची भावनाओं को न्याय मिल सके.
फिल्म में पीएम नरेंद्र मोदी का रोल कौन निभाएगा?
इस फिल्म में मुख्य भूमिका यानी पीएम नरेंद्र मोदी का रोल मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर उन्नी मुकुंदन निभाने जा रहे हैं. उन्नी मुकुंदन ने पिछले कुछ सालों में अपने शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है और फिल्म मेकर्स का भरोसा भी कमाया है. अब उन्हें जीवन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी मिल रही है. भारत देश के प्रधानमंत्री और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक, नरेंद्र मोदी का किरदार निभाना. यह उनके लिए एक बहुत बड़ा अवसर है और वे इसे बखूबी निभाने की तैयारी कर रहे हैं.
मॉडर्न तकनीक का होगा पूरा इस्तेमाल
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फिल्म को बनाने में मॉडर्न तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया जाएगा. वीएफएक्स (विजुअल इफेक्ट्स) और अन्य एडवांस टेक्नोलॉजी की मदद से फिल्म को बहुत बड़े कैन्वस पर तैयार किया जा रहा है. फिल्म में पीएम मोदी से जुड़े कई वास्तविक जीवन की घटनाओं को शामिल किया जाएगा, जैसे उनके बचपन की यादें, संघर्ष के दिन, राजनीतिक सफर और मां के साथ उनके खास पल. इससे दर्शकों को मोदी जी की जिंदगी की सच्ची झलक मिलेगी.

One thought on “Raveena Tandon बनेंगी PM मोदी की बायोपिक में मां हीराबेन, इस साउथ एक्टर को मिला लीड रोल!”