Instagram : vickykaushal09

इस शख्स की वजह से शुरू हुई थी Vicky Kaushal और Katrina Kaif की लव स्टोरी, दूसरी मुलाकात में हो गई थी शादी की बात

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की लव स्टोरी पिछले चार साल से रहस्य बनी हुई है कि आखिर इनका इश्क़ परवान कहां से चढ़ा. जिसके बारें में अब विक्की ने बता दिया है है. विक्की हाल ही में ट्विंकल खन्ना और काजोल के साथ एक मजेदार शो ‘टू मच’ में नजर आए. इस शो में उन्होंने अपनी पत्नी कैटरीना कैफ से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई, जो सुनकर हर कोई हंस पड़ा। विक्की ने बताया कि उनकी कैटरीना से पहली बार मुलाकात एक बड़े अवॉर्ड शो में हुई थी. उस समय विक्की शो को होस्ट कर रहे थे और कैटरीना वहां मेहमान के तौर पर आई थी.

बैकस्टेज में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने दोनों को एक-दूसरे से मिलवाया. विक्की ने हंसते हुए कहा, ‘पहली बार मैं कैटरीना से उसी अवॉर्ड शो के स्टेज पर मिला था. हम दोनों ने साथ में ‘चिकनी चमेली’ गाना परफॉर्म किया था. उसके बाद हम सुनील ग्रोवर के साथ बैकस्टेज गए. उस समय सुनील और कैटरीना फिल्म ‘भारत’ में साथ काम कर चुके थे, इसलिए वो अच्छे दोस्त थे.’ सुनील ने विक्की को कैटरीना से मिलवाते हुए कहा, ‘ये लो, मिल लो.’

पूरा कोर्स पढ़ा दिया

विक्की ने आगे बताया, ‘जैसे ही हम मिले, कैटरीना ने मुझे शो होस्ट करने के टिप्स देने शुरू कर दिए. सिर्फ पांच मिनट में उन्होंने मुझे पूरा कोर्स पढ़ा दिया! उस समय शो लगभग खत्म हो चुका था, बस मुझे स्टेज पर जाकर सबको गुड नाइट कहना बाकी था. मैंने कहा, ‘हाय कैटरीना’, और उन्होंने जवाब दिया, ‘हाय विक्की’ फिर वो बोलीं, ‘दर्शकों की परवाह मत करो, बस अपना काम करो.’ मतलब, मुझे अवॉर्ड शो होस्ट करने का पूरा ट्यूटोरियल मिल गया, वो भी तब जब मैंने शो पहले ही पूरा कर लिया था!.’

https://www.instagram.com/p/DQ92nBmgOoW/

शादी क्यों नहीं कर लेतीं?

फिर विक्की ने एक और मजेदार किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा, ‘दूसरे अवॉर्ड शो में मैंने स्टेज पर कैटरीना से मजाक में पूछा, ‘आप विक्की जैसे अच्छे लड़के से शादी क्यों नहीं कर लेतीं?’ उस समय हम डेटिंग भी नहीं कर रहे थे.’ लेकिन बाद में विक्की ने खुलासा किया कि ये कोई खास बात नहीं थी. शो के स्क्रिप्ट में लिखा था कि हर हीरोइन से यही सवाल पूछना है. उस रात विक्की ने कई एक्ट्रेस से यही सवाल किया, लेकिन सिर्फ कैटरीना वाला क्लिप वायरल हो गया. विक्की ने प्यार भरे अंदाज में कहा, ‘कैटरीना हमेशा मुझसे बड़ी स्टार रहेंगी.’ आखिरकार, दोनों ने डेटिंग शुरू की और 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान में धूमधाम से शादी कर ली। अब इस जोड़े की जिंदगी और भी खूबसूरत हो गई है, क्योंकि 7 नवंबर 2025 को उनके घर एक प्यारे से बेटे ने जन्म लिया। विक्की और कैटरीना अब मम्मी-पापा बन चुके हैं!.

विक्की-कैट का वर्क फ्रंट

विक्की कौशल फिल्म ‘छावा’ (Chhaava) में आखिरी बार देखा गया जो साल की शुरुआत में फरवरी में रिलीज हुई थी. जिसमें उन्होंने मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है. यह फिल्म ऐतिहासिक ड्रामा है, जिसमें रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं। यह उनकी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक साबित हुई है. इसके अलावा, 2025 में ‘एक जादूगर’ (Ek Jaadugar) भी रिलीज हो चुकी है, जो एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है. कैटरीना जिनकी 2024 में ‘मेरी क्रिसमस’ (Merry Christmas) और 2023 की ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) उनकी आखिरी बड़ी रिलीज थी. फिलहाल अभी वह काम से दूर है और मदरहुड को एन्जॉय कर रही है. उन्होंने फ्रेंच फिल्म ‘ही लव्स मी, ही लव्स मी नॉट’
के राइट्स खरीदे हैं और इसका हिंदी रीमेक बनाने की प्लानिंग कर रही हैं. कुल मिलाकर, कैटरीना का कमबैक धीमा लेकिन मजबूत दिख रहा है, खासकर फीमेल-लेड स्टोरीज में.

More From Author

ANI

Delhi Blast : सिर्फ लाल किला नहीं अयोध्या-काशी भी था निशाना, एक्टिव था स्लीपर मॉड्यूल; जानें पूरा मामला

X : @ShivAroor

Delhi Blast : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा सुरक्षाबलों का एक्शन, मास्टरमाइंड डॉ. उमर नबी का उड़ाया घर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *