हिंदी फिल्म और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) को आप सब जानते होंगे. वे ‘हम आपके हैं कौन’ फिल्म में सलमान खान की बड़ी बहन की भूमिका निभाकर रातों-रात स्टार बन गई थीं. इसके अलावा ‘सुरभि’ जैसे पॉपुलर टीवी शो में भी उन्होंने बहुत नाम कमाया. उनकी एक्टिंग हमेशा से लोगों के दिलों में बसती है. लेकिन हाल ही में रेणुका जी ने अपनी जिंदगी की एक बहुत पुरानी और डरावनी घटना के बारे में बताया, जो सुनकर हर कोई हैरान रह गया.
यह बात उन्होंने जूम के साथ एक इंटरव्यू में शेयर की. रेणुका जी ने बताया कि जब वे इंडस्ट्री में नई-नई आई थीं, तब एक बड़ा प्रोड्यूसर उनके घर आया. वह कहने लगा कि वह उन्हें एक साड़ी कंपनी का ब्रांड एम्बेसडर बनाना चाहता है. इसके लिए वह हर महीने अच्छी-खासी रकम देने को तैयार था. लेकिन असल में उसकी मंशा कुछ और थी. प्रोड्यूसर ने बोला, ‘मैं शादीशुदा हूं लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता मैं तुम्हें अपनी साड़ी कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनाउंगा बस तुम्हें मेरे साथ रहना होगा और मैं तुम्हें हर महीने फिकस्ड अमाउंट दूंगा. जिसे सुनकर खुद एक्ट्रेस और उनकी मां हैरान रह गई थी.’
भुगतना पड़ता है ऑफर ठुकराने का नतीजा
रेणुका और उनकी मां दोनों यह सुनकर पूरी तरह शॉक्ड हो गईं. वे एक-दूसरे की तरफ देखते रह गईं. रेणुका जी ने फौरन उस ऑफर को ठुकरा दिया. उन्होंने कहा, ‘मैंने बिलकुल साफ मना कर दिया. उसके बाद मैंने उस कैंपेन में काम करना ही बंद कर दिया. शायद वह प्रोड्यूसर अपना ऑफर लेकर कहीं और चला गया होगा. लेकिन उसकी हिम्मत देखकर बहुत गुस्सा आया.’ रेणुका ने आगे बताया कि ऐसी घटनाएं सिर्फ एक बार नहीं होतीं. अगर कोई लड़की या औरत ऐसे गंदे ऑफर को ना कह दे, तो इंडस्ट्री के कुछ लोग मिलकर उसे और ज्यादा परेशान करते हैं. वे एक तरह का गिरोह बना लेते हैं. लड़की को काम से निकाल दिया जाता है, पैसे नहीं दिए जाते, या फिर पीठ पीछे उसकी बदनामी की जाती है. रेणुका जी कहती हैं, ‘यह एक पूरा क्लब है जो एक साथ मिलकर पीड़ित लड़की को और ज्यादा तकलीफ देने की कोशिश करता है.’
खुलकर बोलना चाहिए
वे बताती हैं कि ज्यादातर लड़कियां चुप रह जाती हैं क्योंकि उन्हें डर लगता है. अगर आवाज उठाई तो नौकरी चली जाएगी, पैसे नहीं मिलेंगे, या आगे कोई काम नहीं मिलेगा. पावर का खेल बहुत बड़ा होता है. जो लोग ऊंचे ओहदे पर होते हैं, वे फायदा उठाते हैं. लेकिन जो लड़कियां हिम्मत दिखाती हैं और ना कहती हैं, उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इस इंटरव्यू में रेणुका ने रवीना टंडन का भी जिक्र किया कि कैसे जब वह आउटडोर शूट के लिए बाहर रहती थी तब वह कई बार अपने होटल्स के रूम बदलती थी. उनका ऐसा करनी की मुख्य वजह थी कि वह रात में किसी भी तरह के अनवांटेड पर्सन को नहीं चाहती थी.
कैसा रहा रेणुका शहाणे करियर
आज रेणुका शहाणे न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, बल्कि वे हमेशा सच बोलने और महिलाओं के सम्मान की बात करने के लिए भी मशहूर हैं. उनका यह खुलासा एक बार फिर बताता है कि फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं को कितनी मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं. लेकिन साथ ही यह भी सिखाता है कि गलत बात के सामने डटकर मुकाबला करना कितना जरूरी है. रेणुका मराठी फिल्म ‘हच सुनबाइचा भाऊ’ से शुरू अपना करियर शुरू किया था. लेकिन टीवी शो सुरभी से उन्हें घर-घऱ में पहचान मिली. टीवी पर वे ‘सर्कस’ में शाहरुख खान की हीरोइन थीं (उस समय शाहरुख नए थे) और ‘इम्तिहान’, ‘कोरा कागज’ जैसे शोज में नजर आईं.

2 thoughts on “Renuka Shahane ने खोला कास्टिंग काउच का राज! शादीशुदा प्रोड्यूसर ने साथ रहने का दिया था ऑफर”