फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है. पिछले कुछ समय से यह खबरें चल रही हैं कि सामंथा पॉपुलर फिल्म निर्देशक राज निदिमोरु (Raj Nidimoru) को डेट कर रही हैं.
राज, राज एंड डीके की डायरेक्टर जोड़ी का हिस्सा हैं, जिन्होंने वेब सीरीज़ ‘फर्जी’ और ‘द फैमिली मैन’ जैसी सुपरहिट कहानियां बनाई हैं. हाल ही में दोनों को साथ देखा गया और सामंथा ने राज के साथ कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की. इन फोटोज ने यह चर्चा और बढ़ा दी कि दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है। हालांकि, उनकी लेटेस्ट पोस्ट देखकर तो ऐसा लग रहा है कि दोनों ने अब अपने रिश्ते को खुलकर सामने लाने का फैसला कर लिया है.
इंस्टाग्राम पोस्ट से चर्चा तेज
शुक्रवार को सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे अपने नए परफ्यूम ब्रांड ‘सीक्रेट अल्केमिस्ट’ के लॉन्च इवेंट में नजर आ रही थीं. फोटो सीरीज में कुल आठ तस्वीरें थीं, लेकिन सभी की नजरें आठवीं फोटो पर ही टिक गईं. इस तस्वीर में सामंथा अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राज निदिमोरु को गले लगाते हुए कैमरे के सामने मुस्कुराती दिखाई दे रही हैं. दोनों के चेहरों पर खुशी और अपनापन साफ झलक रहा था.
ये भी पढ़ें : Katrina Kaif और Vicky Kaushal के घर आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म
फैंस का जोशीला रिएक्शन
जैसे ही यह तस्वीर वायरल हुई, सोशल मीडिया पर फैंस की बाढ़ आ गई. लोग इस फोटो पर तरह-तरह के कमेंट करने लगे. किसी ने लिखा, ‘क्या अब रिश्ता ऑफिशियल हो गया है?.’, वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘मेरा ध्यान सिर्फ 8वीं फोटो पर अटका हुआ है.’ कई फैंस ने सामंथा के लिए अपनी खुशी व्यक्त करते हुए लिखा कि उन्हें देखकर दिल खुश हो गया.
दोनों के पुराने रिश्ते भी सुर्खियों में
राज निदिमोरु के निजी जीवन की बात करें तो वे पहले श्यामली डे के साथ शादीशुदा थे, लेकिन दोनों का साल 2022 में तलाक हो गया. दूसरी ओर, सामंथा रुथ प्रभु की शादी साउथ इनडियन एक्टर नागा चैतन्य से हुई थी. दोनों ने 2017 में शादी की थी मगर चार साल बाद, यानी 2021 में उन्होंने अलग होने का फैसला लिया. इसके बाद से सामंथा काम और अपनी सेहत पर ध्यान दे रही थीं, क्योंकि कुछ समय पहले उन्होंने बताया था कि वे myositis (मायोसाइटिस) नामक बीमारी से जूझ रही थी.
रिश्ते की चर्चा पर बढ़ी एक्साइटमेंट
अब उनकी और राज निदिमोरु की नज़दीकियां उनके फैंस के बीच एक नई एक्साइटमेंट लेकर आई हैं. लोग मान रहे हैं कि यह रिश्ता अब ‘इंस्टाग्राम ऑफिशियल’ हो गया है. न ही सामंथा और न ही राज ने इस पर कोई बयान दिया है, लेकिन उनकी मुस्कुराती हुई तस्वीरें देखकर फैंस को बहुत कुछ समझ आ गया है.

2 thoughts on “डेटिंग कंफर्म! Samantha Ruth Prabhu को मिला गया नया प्यार, दिया Raj Nidimoru के साथ रोमांटिक पोज़”