Instagram : vickykaushal09

Katrina Kaif और Vicky Kaushal के घर आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

बॉलीवुड की प्यारी जोड़ी कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अब माता-पिता बन गए हैं. ये दोनों एक प्यारे से बेटे के मम्मी-पापा बन चुके हैं. शुक्रवार को, यानी 7 नवंबर 2025 को, इस खुशी के मौके पर कैटरीना और विक्की ने सोशल मीडिया पर एक साथ मिलकर एक खास मैसेज शेयर किया. इसमें उन्होंने अपने छोटे से मेहमान के आने की खुशखबरी बताई.

उनका मैसेज कुछ इस तरह था, ‘हमारी खुशियों का तोहफा आ गया है. बहुत सारा प्यार और शुक्रिया अदा करते हुए, हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं. 7 नवंबर 2025। कैटरीना और विक्की.’ विक्की ने पोस्ट के साथ रेड हार्ट इमोजी डाला और लिखा, ‘धन्य’ यानी बहुत खुश और आभारी हैं. इस पोस्ट को देखते ही फैंस और उनके दोस्तों ने कमेंट्स की बाढ़ लगा दी. सबने नए मम्मी-पापा को ढेर सारी बधाइयां दी.

फैंस और को-एक्टर्स का रिएक्शन

अब इतनी बड़ी खुशखबरी पर तो फैंस और को-एक्टर्स का रिएक्शन आना तो लाजमी था. जिसमें सबसे रकुल प्रीत का नाम शामिल है जिन्होंने पोस्ट के कॉमेंट्स सेक्शन में कहा, ‘ओएमजी! आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई हम सब बहुत खुश हैं.’ इसी तरह सिंगर नीति मोहन ने भी कमेंट किया, ‘ओएमजी!!!! बधाई हो.’ प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर और कई अन्य स्टार्स ने भी अपनी शुभकामनाएं भेजीं। फैंस तो ऐसे खुश हुए जैसे उनकी अपनी फैमिली में नया मेहमान आया हो.

ये भी पढ़ें : फरवरी 2026 में शादी रचाएंगें Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda; जानें वेन्यू और डेट

प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट

अब बात करें कि विक्की और कैटरीना ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कब की थी. तो इस साल सितंबर महीने में, ठीक 23 सितंबर 2025 को, इस प्यारे कपल ने ऑफिशियल तौर पर बताया कि वे अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने एक ब्लैक एंड व्हाइट पोलरॉइड फोटो शेयर की, जिसमें दोनों कान तक मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे. कैटरीना अपना बेबी बंप सहलाती दिख रही थीं, और विक्की प्यार से उनके पेट पर हाथ रखे हुए थे. फोटो के साथ कैप्शन था, ‘खुशी और शुक्रगुजार दिलों के साथ, हम अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे चैप्टर की शुरुआत करने जा रहे हैं.’

प्राइवेसी की थी भंग

इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस बहुत एक्साइटेड हो गए थे. लेकिन कुछ समय बाद एक दुखद घटना हुई। कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी के दौरान उनकी कुछ प्राइवेट बेबी बंप वाली तस्वीरें लीक हो गईं. ये फोटो एक मीडिया पोर्टल ने शेयर कीं, जिसमें कैटरीना अपने मुंबई वाले घर की बालकनी में खड़ी नजर आ रही थी. ये तस्वीरें दूर से ज़ूम करके ली गई थीं और बिना उनकी इजाजत के पब्लिश कर दी गईं। फैंस ने इसे देखकर बहुत गुस्सा दिखाया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की.

ये भी पढ़ें : कौन थे ट्रैवल व्लॉगर और फ़ोटोग्राफ़र Anunay Sood? 32 साल की उम्र निधन

सोनाक्षी सिन्हा ने कड़ा रिएक्शन

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने उस पोर्टल की आलोचना की और प्राइवेसी के उल्लंघन को ‘शर्मनाक’ बताया। सोनाक्षी ने लिखा, ‘आप लोगों में क्या समस्या है???? एक महिला की उसके अपने घर में बिना इजाजत के फोटो खींचना और उसे पब्लिक प्लेटफॉर्म पर डालना???? आप लोग क्रिमनल से कम नहीं हो बहुत शर्मनाक बात है.’ फैंस ने सोनाक्षी की इस बात के लिए तारीफ की और कहा कि ये सही में प्राइवेसी का बड़ा उल्लंघन है. बाद में उस पोर्टल ने पोस्ट डिलीट कर दी.

More From Author

X Handle

फरवरी 2026 में शादी रचाएंगें Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda; जानें वेन्यू और डेट

Instagram : samantharuthprabhuoffl

डेटिंग कंफर्म! Samantha Ruth Prabhu को मिला गया नया प्यार, दिया Raj Nidimoru के साथ रोमांटिक पोज़

2 thoughts on “Katrina Kaif और Vicky Kaushal के घर आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *