दुबई में रहने वाले मशहूर ट्रैवल व्लॉगर और फ़ोटोग्राफ़र अनुनय सूद (Anunay Sood) का 32 साल की उम्र में दुखद निधन हो गया है. यह खबर उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर शेयर की. परिवार ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट में लिखा कि यह उनके लिए बहुत ही कठिन समय है. हालांकि अभी तक उनकी मौत का कारण सामने नहीं आया है, लेकिन उनकी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि निधन से कुछ दिन पहले वे अमेरिका के लास वेगास में थे.
परिवार की ओर से जारी बयान में लिखा गया- बेहद दुख के साथ हमें अपने प्रिय अनुनय सूद के निधन की खबर शेयर करनी पड़ रही है. इस मुश्किल घड़ी में हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारी निजता का सम्मान करें और निजी संपत्ति के आस-पास एकत्र न हों. कृपया अनुनय की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें और परिवार को अपने विचारों और दुआओं में शामिल रखें.’
कौन थे अनुनय सूद?
अनुनय सूद एक फेमस ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फ़ोटोग्राफ़र थे, जिन्होंने बहुत कम उम्र में इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाई थी. इंस्टाग्राम पर उनके 14 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे, जबकि यूट्यूब पर उनके 3.8 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स थे. उनके वीडियो और फ़ोटो दुनियाभर के खूबसूरत प्लेसेस और कल्चरल को दर्शाते थे. वे अब तक 195 देशों में से 46 देशों की यात्रा कर चुके थे और हर जगह से उन्होंने अपने अनुभवों को अपने दर्शकों के साथ शेयर किया था. उनकी यात्रा से जुड़ी तस्वीरें और व्लॉग्स लोगों को नई जगहों को देखने और समझने के लिए इंस्पायर्ड करते थे.
ये भी पढ़ें : कौन हैं Zohran Mamdani? जो बनें अमेरिका के पहले भारतीय मूल के मुस्लिम मेयर
फोर्ब्स इंडिया की टॉप लिस्ट में शामिल
उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फोर्ब्स इंडिया ने उन्हें लगातार तीन साल—2022, 2023 और 2024—अपनी ‘टॉप 100 डिजिटल स्टार्स’ की सूची में शामिल किया था. फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुनय सूद न केवल एक व्लॉगर थे बल्कि एक सफल इंटरप्रोन्योर भी थे. दुबई में रहते हुए उन्होंने अपनी मार्केटिंग एजेंसी शुरू की थी, जो ब्रांड्स को डिजिटल प्रमोशन में मदद करती थी. उन्होंने स्विट्जरलैंड टूरिज्म, विजिट सऊदी अरब, न्यूजीलैंड टूरिज्म बोर्ड, ओप्पो और एयरटेल जैसी बड़ी कंपनियों के साथ मिलकर कई अभियानों पर काम किया था.
सोशल मीडिया पर शोक की लहर
जैसे ही उनके निधन की खबर आई, सोशल मीडिया पर उनके फैंस और फॉलोअर्स ने श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया. इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर हजारों लोगों ने उनके लिए कंडोलेंस मैसेज लिखे. एक यूज़र ने लिखा, ‘आपकी आत्मा को शांति मिले भाई, कल रात जब खबर मिली तो यकीन नहीं हुआ… आप हमेशा याद आएंगे.’ एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, ‘काश यह सच न होता. आपकी क्रिएटिविटी और व्लॉग्स बहुत याद आएंगे।’ एक तीसरे फैन ने लिखा, ‘आपने हमें दुनिया को देखने का नजरिया सिखाया. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे.’
ये भी पढ़ें : Dengue In Delhi NCR : डेंगू का कहर बरकरार: 1136 केस, 2 की मौत, इम्यूनिटी ऐसे करें बूस्ट
उनकी आख़िरी पोस्ट
अनुनय सूद की आख़िरी इंस्टाग्राम पोस्ट लास वेगास से थी. उसमें वे स्पोर्ट्स कारों के बीच समय बिताते दिख रहे थे. उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि मैंने अपना वीकेंड दिग्गजों और सपनों की कारों के बीच बिताया.’ उनका आखिरी यूट्यूब व्लॉग 3 नवंबर 2025 को अपलोड हुआ था, जिसमें वे स्विट्जरलैंड की खूबसूरती और उसके छिपे हुए पहलुओं की खोज करते नजर आए थे.

One thought on “कौन थे ट्रैवल व्लॉगर और फ़ोटोग्राफ़र Anunay Sood? 32 साल की उम्र निधन”