Tv TRP Chart :टीआरपी यानी टेलीविज़न रेटिंग पॉइंट्स का चार्ट हर हफ्ते किसी टीवी शो की लोकप्रियता बताता है, और इस बार भी इसमें काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. BARC (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) ने 42वें हफ्ते की रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कई बड़े टीवी शोज़ की स्थिति पहले जैसी नहीं रही. कुछ ने रफ़्तार पकड़ी है, तो कुछ को इस बार झटका लगा है. आइए जानते हैं कौन आगे निकला और किसकी टीआरपी गिरी.
टीवी सीरियल्स की स्थिति: अनुपमा से क्योंकि तक
रूपाली गांगुली का मशहूर शो अनुपमा (Anupamaa) कई हफ्तों से टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ था, लेकिन इस बार इसकी चमक थोड़ी कम होती दिखी. पिछले सप्ताह इस शो की टीआरपी 2.3 थी, जो घटकर अब 2.1 पर आ गई है. दर्शकों की संख्या भी 35 लाख से घटकर 33 लाख रह गई. इससे यह समझा जा सकता है कि कहानी में थोड़ी सुस्ती आने के कारण कुछ दर्शक शो से दूर हो रहे हैं.
पीछे हुआ ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’
स्मृति ईरानी का शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ भी इस बार थोड़ा पिछड़ गया. इसकी टीआरपी 2.2 से घटकर 2.1 पर आ गई है और दर्शकों की संख्या 31 लाख से घटकर 29 लाख तक सीमित रह गई है. यह गिरावट दिखाती है कि दर्शकों की दिलचस्पी में हल्की कमी आई है. वहीं, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ भी तीसरे पायदान से चौथे पर खिसक गया है. इसकी टीआरपी 1.9 से घटकर 1.7 रह गई, और दर्शकों की पहुंच भी कम हुई है। ऐसा लगता है कि सीरियल के फैंस अब उदयपुर के ईमोशनली और लंबी कहानी से थोड़े ऊबने लगे हैं.
ये भी पढ़ें : जूता मारने का मन करता है….Anurag Kashyap का तीखा तंज, बताया लोग क्यों कहते हैं नशेड़ी
‘बिग बॉस 19’ से ‘केबीसी’ तक
इस हफ्ते रियलिटी शोज़ में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा ‘बिग बॉस 19’. सलमान खान के होस्ट करने वाले इस शो ने धीरे-धीरे अपनी पकड़ मज़बूत की है. इसकी टीआरपी पिछले हफ्ते 1.3 थी, जो अब बढ़कर 1.4 हो गई है। इसी के साथ शो ने रैंकिंग में 12वें स्थान से छलांग लगाकर 8वां स्थान हासिल कर लिया. हालांकि, दर्शकों की पहुंच 2.8 मिलियन से थोड़ी घटकर 2.6 मिलियन रह गई है. शो का फिनाले दिसंबर में होना है, इसलिए आने वाले हफ्तों में रेटिंग और भी बढ़ने की उम्मीद है. ‘पति पत्नी और पंगा’ ने इस हफ्ते टीआरपी के मामले में स्थिर प्रदर्शन किया हैइ. सकी रेटिंग 1.4 रही, लेकिन इसकी दर्शक संख्या 3.9 मिलियन से बढ़कर 4.1 मिलियन हो गई है, जो पॉजिटिव हिंट दे रहा है.
रेस में टिके हुए हैं ये शो
‘इंडियन आइडल’, ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट’, और ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जैसे लोकप्रिय रियलिटी शोज़ भी इस रेस में टिके हुए हैं, लेकिन फिलहाल उनकी टीआरपी काफी पीछे है. ‘इंडियन आइडल’ को 0.8 की टीआरपी और 28 लाख दर्शक मिले, जिससे यह 27वें स्थान पर रहा. ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट’ 0.7 की टीआरपी और 27 लाख दर्शकों के साथ 31वें स्थान पर रहा. वहीं, अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को भी 0.7 की टीआरपी और 23 लाख दर्शक मिले, जिससे यह 33वें स्थान पर पहुंचा. इन आंकड़ों से साफ है कि दर्शकों की पसंद अब तेजी से बदल रही है. जहां एक ओर डेली सोप्स में थोड़ी गिरावट दिख रही है, वहीं रियलिटी शोज़ लगातार दर्शकों को आकर्षित करने की कोशिश में हैं. आने वाले हफ्तों में देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा फिर से नंबर वन की कुर्सी वापस पा लेता है या ‘बिग बॉस 19’ आगे निकल जाता है.

2 thoughts on “Tv TRP Chart में हलचल: Anupamaa और Kyunki Saas Bhi Khabhi Bahu Thi में गिरावट, Bigg Boss 19 ने पकड़ी रफ़्तार”