स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) बॉलीवुड में उन कुछ कलाकारों में से हैं जो बेबाकी से अपनी बात कहने के लिए जानी जाती हैं. चाहे पर्दे पर हों या पर्दे के पीछे, वह हमेशा खुलकर बोलती हैं और अपने अनुभवों को साझा करने से नहीं घबराती. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में, उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर की एक दिलचस्प घटना बताई जब उन्होंने सीधे बड़े फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा से काम मांगा था.
स्वरा ने मुस्कुराते हुए बताया कि उन्होंने एक बार यशराज फिल्म्स के चीफ आदित्य चोपड़ा को खुद मैसेज भेजा था. उन्होंने लिखा, ‘सर, मुझे लगता है कि आप मुझे अपनी फिल्म में कास्ट करें. मैं बहुत अच्छी पहलवान बनूंगी.’ इस पर आदित्य ने बहुत विनम्रता से जवाब दिया, ‘नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता, स्वरा.’ इस मजेदार बातचीत पर खुद स्वरा भी हंस पड़ीं और बोलीं, ‘मैंने कहा, ठीक है, ठीक है.’
कोई गॉडफादर नहीं
आदित्य का यह जवाब भले ही मजाकिया था, लेकिन इससे स्वरा को कोई झटका नहीं लगा. बल्कि उन्हें इस बात का और यकीन हुआ कि बॉलीवुड की दुनिया में बाहरी लोगों को खुद ही अपने लिए अवसर बनाने होते हैं. स्वरा ने बातचीत में बताया कि वह कभी काम मांगने में झिझकती नहीं हैं क्योंकि उन्हें पता है कि अगर वे खुद आगे नहीं बढ़ेंगी तो मौके अपने आप नहीं मिलेंगे. उन्होंने कहा, ‘देखो, अगर हम बहुत ज्यादा लिहाज़ और झिझक में रहें, तो हमें काम नहीं मिलेगा. हम बाहरी लोग हैं, हमारे पास कोई गॉडफादर नहीं जो हमें सिफारिश कर सके. मैंने जो भी हासिल किया है, वो अपने दम पर किया है संघर्ष करके, मेहनत करके.’
ये भी पढ़ें : जूता मारने का मन करता है….Anurag Kashyap का तीखा तंज, बताया लोग क्यों कहते हैं नशेड़ी
मुझे कास्ट करिए
उन्होंने साफ कहा कि उन्हें किसी से काम की मांग करने में कोई शर्म महसूस नहीं होती. उन्होंने कहा, ‘मैं जीवन के हर पहलू में बहुत विनम्र हूं, लेकिन जब काम मांगने की बात आती है, तो मैं बिल्कुल ईमानदार और सीधी होती हूं. मैं हमेशा कहती हूं, ‘मुझे आपके साथ काम करना अच्छा लगेगा, कृपया सोचिए और मुझे कास्ट करिए. इसमें कोई बुराई नहीं है.’ हालांकि, मां बनने के बाद स्वरा ने अपनी रफ्तार थोड़ी धीमी कर दी है. उन्होंने बताया कि गर्भवती होने के बाद से उन्होंने किसी को काम के लिए संपर्क नहीं किया.
ये भी पढ़ें : वो चला गया…Madhu Shah की आंखों में आंसू देख इमोशनल हुए Anupam Kher, शेयर किया वीडियो
सलमान के साथ एक और फिल्म
भले ही स्वरा को ‘सुल्तान’ में काम करने का मौका नहीं मिला, लेकिन किस्मत ने उन्हें सलमान खान के साथ एक दूसरी फिल्म में जोड़ा. साल 2015 में आई सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में स्वरा ने सलमान खान की बहन का अहम किरदार निभाया था. यह फिल्म अपने पारंपरिक अंदाज़, भव्य सेट और पारिवारिक मूल्यों के कारण बड़ी हिट साबित हुई थी.
स्वरा का रियलिटी शो
आज स्वरा भास्कर न केवल एक एक्ट्रेस बल्कि एक पत्नी और माँ के रूप में भी नई भूमिका निभा रही हैं. उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता फहाद अहमद से शादी की है, और अब दोनों साथ मिलकर नया रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रहे हैं. इस शो को सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी होस्ट कर रहे हैं, जहां सेलिब्रिटी जोड़े दिलचस्प और मजेदार चुनौतियों का सामना करते हुए अपने रिश्ते की गहराई को खोजते हैं.

2 thoughts on “हम बाहरी हैं, काम खुद मांगना पड़ता है….Swara Bhasker ने जब किया था Aditay Chopra को मैसेज, हो गई थी रिजेक्ट”