Instagram : slotus

JD Vance ने पत्नी के धर्म पर आलोचना को बताया ‘घिनौना’, कहा- Usha का धर्म बदलने का कोई इरादा नहीं

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance ) ने अपनी पत्नी उषा वेंस (Usha Vance) के धर्म को लेकर होने वाली आलोचनाओं पर बहुत गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने इसे ‘घिनौना’ और ‘घृणित’ बताया. दरअसल, कुछ लोग उन पर आरोप लगा रहे थे कि वे अपनी पत्नी के हिंदू धर्म का अपमान कर रहे हैं. वेंस ने साफ कहा कि उनकी पत्नी का कोई भी धर्म बदलने का इरादा नहीं है. यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब जेडी वेंस ने एक इवेंट में कहा था कि वे चाहते हैं कि उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा वेंस ईसाई धर्म अपना लें. वजह यह थी कि उनके बच्चे ईसाई धर्म में बड़े हो रहे हैं और उषा अक्सर उनके साथ चर्च भी जाती हैं.

इस बयान के बाद कई भारतीय-अमेरिकियों ने वेंस पर हिंदू धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई जिसमें लिखा था, ‘अपनी पत्नी के धर्म को सार्वजनिक रूप से अपमानित करना और उसे पल भर में स्वीकार कर लेना यह बहुत अजीब बात है.’

कितनी घिनौनी बात है

इस टिप्पणी से नाराज़ होकर जेडी वेंस ने जवाब दिया, ‘यह कितनी घिनौनी बात है! और यह अकेली टिप्पणी नहीं है. सबसे पहले तो यह सवाल मेरे बगल में बैठे एक शख्स ने मेरे अंतर-धार्मिक विवाह के बारे में पूछा था. मैं एक सार्वजनिक व्यक्ति हूं, लोग जानना चाहते हैं, और मैं इस सवाल से भागने वाला नहीं था.’

ये भी पढ़ें : एनडीए का बिहार विज़न 2025: एक करोड़ नौकरियां, बाढ़-मुक्त राज्य और सशक्त महिलाएं; चुनावी घोषणापत्र में बड़े वादों की बरसात

ईसाई धर्म को अपनाएंगी

जेडी वेंस ने कहा, ‘मेरा ईसाई धर्म मुझे सिखाता है कि ईसाई धर्म का संदेश सच्चाई है और यह पूरी मानवता के लिए अच्छा है. मेरी पत्नी उषा मेरी ज़िंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद हैं. कई साल पहले इन्हीं उषा ने मुझे फिर से ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया था.’ उन्होंने आगे बताया, ‘उषा अभी ईसाई नहीं हैं और न ही उनका धर्म बदलने का कोई इरादा है. लेकिन जैसे अंतर-धार्मिक रिश्तों में होता है, मैं उम्मीद करता हूं कि एक दिन वह भी मेरी तरह सोचेंगी और ईसाई धर्म को अपनाएंगी.’ वेंस ने यह भी कहा कि वे अपनी पत्नी से हमेशा प्यार और सम्मान करते रहेंगे. वे उनसे धर्म और जीवन के बारे में बात करते रहेंगे, क्योंकि ‘वह मेरी पत्नी हैं.’

ईसाई-विरोधी कट्टरता

वेंस ने आलोचकों पर पलटवार करते हुए कहा, ‘मेरी टिप्पणियों में ‘ईसाई-विरोधी कट्टरता’ की बू आ रही है. हां, ईसाइयों की अपनी आस्थाएं होती हैं और हां, हम अपनी मान्यताएं दूसरों के साथ शेयर करना चाहते हैं. यह बिल्कुल सामान्य बात है, जो कोई भी आपको इसके उलट कह रहा है, उसके पीछे कोई न कोई स्वार्थ ज़रूर है.’

ये भी पढ़ें : Mokama Murder Case: कौन हैं लालू के पूर्व करीबी दुलारचंद यादव? बिहार के मोकामा में गोली मारकर हत्या

मेरी पत्नी भी चर्च से प्रभावित हों

पहले भी वेंस को इसी बात के लिए आलोचना झेलनी पड़ी थी. एक कार्यक्रम में एक भारतीय मूल की महिला ने उनसे सवाल किया था. उसका जवाब था- क्या मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी भी मेरी तरह चर्च से प्रभावित हों और ईसाई बनें? हां, मैं सचमुच यही चाहता हूं क्योंकि मैं ईसाई धर्म के संदेश में विश्वास करता हूं और उम्मीद करता हूं कि उषा भी इसे मेरी तरह समझेंगी.’ लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा, ‘ईसाई धर्म का एक बड़ा सिद्धांत है हर इंसान की स्वतंत्र इच्छा का सम्मान करना.उषा उन पुजारियों से ज़्यादा करीब हैं जिन्होंने मुझे बपतिस्मा दिया था. हम परिवार के रूप में इन बातों पर चर्चा करते हैं और ईश्वर पर भरोसा रखते हैं कि उनकी कोई योजना है. मैं बस उसी का पालन करने की कोशिश करता हूं.’

More From Author

X : @MissMalini

अस्पताल में भर्ती हुए दिग्गज एक्टर Dharmendra, फैंस में बढ़ी चिंता! जानिए क्या है हेल्थ अपडेट

X : @Namami_Bharatam

जूता मारने का मन करता है….Anurag Kashyap का तीखा तंज, बताया लोग क्यों कहते हैं नशेड़ी

One thought on “JD Vance ने पत्नी के धर्म पर आलोचना को बताया ‘घिनौना’, कहा- Usha का धर्म बदलने का कोई इरादा नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *