बॉलीवुड की उन चमचमाती कहानियों में से एक, जो स्टारडम की ऊंचाई से सीधे गटर में गिर गई! याद है शाइनी आहूजा (Shiney Ahuja)? वो लड़का जो कभी इंडस्ट्री का नेक्स्ट बिग थिंग था, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) जैसे सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर रहा था, और सब सोच रहे थे वाह, ये तो बॉलीवुड को नया स्वैग देने वाला है! लेकिन 2009 में एक झटके ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया। हाउस हेल्पर का बलात्कार आरोप, गिरफ्तारी, कोर्ट-कचहरी, जेल की सजा… उफ्फ, क्या ड्रामा था भाई! आज वो गुमनामी की जिंदगी जी रहा है और जिनकी धुंधली यादों में वो आज भी वह सोचते है कि आखिर शाइनी कहां है क्या कर रहे हैं.
शुरुआत करते हैं उस टाइम से जब शाइनी बॉलीवुड का चहेता बच्चा था. 15 मई 1973 को दिल्ली में एक आर्मी ऑफिसर के घर पैदा हुआ ये लड़का। पापा आर्मी में थे, तो डिसिप्लिन तो खून में था. लेकिन पढ़ाई? बेंगलुरु से इंजीनियरिंग की डिग्री ली, सोचो कितना स्मार्ट! फिर थिएटर के बड़े उस्ताद बैरी जॉन ने इसे स्पॉट किया और कहा, ‘अरे, ये तो एक्टिंग का जीनियस है! शाइनी ने पहले ‘कैडबरी’, ‘सिटीबैंक’, ‘पेप्सी’ जैसे बड़े-बड़े ऐड्स किए. चॉकलेट खाते हुए मुस्कुराता चेहरा, कोल्ड ड्रिंक पीते हुए कूल लुक सबके दिलों पर छा गया. फिर आया बॉलीवुड का गोल्डन टिकट! डायरेक्टर सुधीर मिश्रा ने 2005 में ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ में लॉन्च किया। पहली फिल्म बूम के फिल्मफेयर का बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड जीत लिया। क्रिटिक्स बोले, ‘ये तो इंटेंस एक्टर है, आंखों से ही इमोशंस निकालता है!.’
ये भी पढ़ें : The Family Man 3 का धमाका! 21 नवंबर को लौट रहे हैं Manoj Bajpayee बतौर श्रीकांत तिवारी
फिर तो हिट्स की बारिश हो गई
2006 में अनुराग बसु की फिल्म ‘गैंगस्टर’ जहां शाइनी ने गैंगस्टर का रोल किया, कंगना के साथ केमिस्ट्री सिजलिंग थी! उसी साल ‘वो लम्हे’ में इमोशनल ड्रामा। 2007 में ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ मल्टी-स्टारर, जहां वो शहर की भागदौड़ में फंसे यंगस्टर बने और हां, ‘भूल भुलैया’ में अक्षय कुमार के साथ कॉमेडी-थ्रिलर. हर रोल में कुछ नया कभी डार्क और इंटेंस, कभी फनी और लाइट, कभी रोमांटिक. इंडस्ट्री वाले कहते थे, ‘ये 2000s का मोस्ट रिलायबल यंग हीरो है!’ जॉन अब्राहम की बॉडी, इमरान हाशमी की इंटेंसिटी शाइनी में सब मिक्स था. प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी थी, फैंस क्रेजी थे, गॉसिप मैगजीन्स में नाम छपता था.
बॉलीवुड ने किया बॉयकाट
लेकिन बॉलीवुड में किस्मत पल भर में पलट जाती है. 2009 का वो काला साल! जून में खबर आई शाइनी की हाउस हेल्पर ने उन पर रेप का आरोप लगा दिया। पूरे मुंबई समेत देशभर में हंगामा मच गया हर कोई शाइनी को दोषी की नजरों से देखने लगा. शाइनी ने इनकार किया, कहा झूठा केस है। लेकिन 2011 में मुंबई की फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने मेडिकल रिपोर्ट्स, फोरेंसिक एविडेंस देखकर 7 साल की सजा सुना दी. हालांकि बाद में हाउस हेल्पर ने स्टेटमेंट वापस ले लिया, लेकिन कोर्ट ने नहीं माना। रातोंरात खत्म शाइनी का करियर खत्म हो गया. उस दौर में कई एक्ट्रेस ने शाइनी के साथ काम करने से इंकार कर दिया। पूरे बॉलीवुड ने उनसे दूरी बनाई और उन्हें बॉयकाट कर दिया उनकी खराब हुई इमेज के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहता था.
कमबैक की कोशिश रही असफल
शाइनी ने जेल में कुछ टाइम बिताया, फिर बॉम्बे हाई कोर्ट से बेल मिली। 2012 में ‘घोस्ट’ हॉरर मूवी से कमबैक करने की कोशिश की. लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास न कर पाई. तीन साल बाद 2015 में ‘वेलकम बैक’ में छोटा सा रोल मिला। अनीस बज्मी की कॉमेडी, अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, अनिल कपूर सब थे. फिल्म सुपरहिट थी लेकिन इससे भी शाइनी के करियर को कोई फायदा नहीं हुआ.
ये भी पढ़ें : Amitabh Bachchan के पैर छूने पर SFJ ने दी Diljit Dosanjh को कॉन्सर्ट रद्द करने की धमकी
अब क्या कर रहे हैं एक्टर
शाइनी सुर्खियों से कोसों दूर है 2023 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने पासपोर्ट 10 साल के लिए रिन्यू करने की परमिशन दी और हां, वायरल पोस्ट्स और एंटरटेनमेंट न्यूज कहती हैं वो फिलीपींस शिफ्ट हो गए है. मुंबई की ग्लैमरस इंडस्ट्री को छोड़कर अब वहां कपड़ों का बिजनेस चला रहे है. सोचो, कभी रेड कार्पेट पर वॉक करता था, अब शॉप में कपड़े बेचता होगा। फैमिली के साथ क्वाइट लाइफ, कोई इंटरव्यू नहीं, कोई सोशल मीडिया नहीं। बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर, एक नॉर्मल जिंदगी। गॉसिप तो ये भी है कि उनका केस 2019 की फिल्म ‘सेक्शन 375’ को इंस्पायर किया। अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा वाली कोर्टरूम ड्रामा, जहां रेप केस की लीगल बैटल दिखाई गई। प्रोड्यूसर्स ने कभी कन्फर्म नहीं किया, लेकिन सब जानते हैं!

One thought on “कभी बॉलीवुड का था सबसे बड़ा स्टार, अब फिलीपींस में बेचता है कपड़ा! रेप केस ने छीना चमचमाता करियर”