IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक शतक, राजस्थान रॉयल्स v/s गुजरात टाइटंस

आईपीएल 2025 (IPL 2025) के रोमांचक मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) आमने-सामने हैं।

मैच में राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryawanshi) ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 47 गेंदों में तूफानी शतक जड़ा। उनकी इस शानदार पारी ने राजस्थान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया, लेकिन जैसे ही वह 102 रन पर आउट हुए, राजस्थान को पहला बड़ा झटका लग गया।वैभव सूर्यवंशी की इस पारी में 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की लाइन बिगाड़ दी थी। सूर्यवंशी ने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। लेकिन तेज गति से रन बनाने के चक्कर में वह अपनी विकेट गंवा बैठे।अब राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे संजू सैमसन (Sanju Samson) और अन्य बल्लेबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी है कि वे टीम को एक विशाल स्कोर तक पहुंचाएं। गुजरात टाइटंस की टीम, जिसकी कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, ने सूर्यवंशी के आउट होते ही वापसी के संकेत दे दिए हैं।गुजरात के गेंदबाज अब कसी हुई गेंदबाजी कर रहे हैं और कोशिश कर रहे हैं कि राजस्थान को ज्यादा बड़े स्कोर तक न जाने दिया जा | दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।फिलहाल राजस्थान रॉयल्स का स्कोर:कुल रन: 146/1. लाइव स्कोर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें: (13 ओवर के बाद)आने वाले ओवरों में यह देखना दिलचस्प होगा कि राजस्थान रॉयल्स कितना बड़ा टारगेट सेट करती है और गुजरात टाइटंस कैसे मुकाबला करती है।

More From Author

AC गर्मी में राहत या बीमारी ? ज्यादा AC चलाने से सेहत पर पड़ने वाले असर | IndiaTaaza.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *